Stock market : भारतीय इक्विटी इंडेक्सों ने 9 अगस्त को अच्छी वापसी की और पिछले कारोबारी सत्र के गिरावट की भरपाई करते हुए सभी सेक्टरों में हुई खरीदारी के दम पर एक फीसदी की बढ़त दर्ज करते दिखे। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 819.69 अंक या 1.04 फीसदी बढ़कर 79,705.91 पर और निफ्टी 250.50 अंक या 1.04 फीसदी बढ़कर 24,367.50 पर बंद हुआ। हालांकि इस सप्ताह के दौरान, बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी में 1.5 फीसदी की गिरावट आई है।
