Tata Aeris: Tata Motors ने एक बार फिर सेडान सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए नई Tata Aeris को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस कार की शुरुआती कीमत 5.29 लाख रुपये (इंट्रोडक्टरी, एक्स-शोरूम) रखी है। फिलहाल कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि इसकी डिलीवरी 11 अक्टूबर से शुरू होगी। बता दें कि यह कार Tigor के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड्स के साथ आती है और इसमें ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Suzuki Dzire और Hyundai Aura जैसी कारों से होगा।
