Market outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 19 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market today : कारबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 676.09 अंक या 0.84 फीसदी बढ़कर 81,273.75 पर और निफ्टी 251.20 अंक या 1.02 फीसदी बढ़कर 24,882.50 पर बंद हुआ। लगभग 2446 शेयरों में तेजी, 1555 शेयरों में गिरावट और 160 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। मारुति सुजुकी, नेस्ले, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फाइनेंस और बजाज ऑटो निफ्टी के टॉप गेनर रहे

अपडेटेड Aug 18, 2025 पर 4:51 PM
Market cues : एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि आज डेली चार्ट पर गैप अप ओपनिंग और लॉन्ग अपर शैडों के साथ एक छोटी रेड कैंडल बनी। तकनीकी रूप से,यह मार्केट एक्शन डाउन ट्रेंड के रिवर्सल पैटर्न का संकेत है

Stock market : जीएसटी सुधारों की घोषणा और अच्छे ग्लोबल माहौल के बीच सोमवार को निफ्टी में तेज़ उछाल आया और यह 251 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। लगभग 300 अंकों की भारी बढ़त के साथ खुलने के बाद, बाजार और ऊपर जाता दिखा, लेकिन दिन के उच्चतम स्तर को बरकरार नहीं रख पाया। बाद में कारोबारी सत्र के मध्य से अंत तक यह एक कंसोलीडेशन जोन में चला गया और शुरुआती बढ़त का गैप अभी भी बना हुआ है।

कारबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 676.09 अंक या 0.84 फीसदी बढ़कर 81,273.75 पर और निफ्टी 251.20 अंक या 1.02 फीसदी बढ़कर 24,882.50 पर बंद हुआ। लगभग 2446 शेयरों में तेजी, 1555 शेयरों में गिरावट और 160 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। मारुति सुजुकी, नेस्ले, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फाइनेंस और बजाज ऑटो निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि आईटीसी, टेक महिंद्रा, इटरनल, एलएंडटी और एनटीपीसी निफ्टी के टॉप लूजर रहे।

आईटी, मीडिया और पावर को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टर बढ़त में रहे। ऑटो इंडेक्स 4 फीसदी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 3 फीसदी और रियल्टी 2 फीसदी बढ़त लेकर बंद हुए। जबकि मेटल, एफएमसीजी, टेलीकॉम और प्राइवेट बैंक 1 फीसदी ऊपर बंद हुए। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 1 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.4 फीसदी की बढ़त हुई।


निवेशकों ने जीएसटी ढांचे में सुधार की खबरों पर खुशी जताई है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि जीएसटी में कटौती से लोगों के खर्च में बढ़त होगी और उपभोग में तेजी आएगी। ज़्यादातर रिपोर्टों के मुताबिक जीएसटी को दो स्लैबों 5 फीसदी और 18 फीसदी में बांटा जा सकता है। वहीं, सिन टैक्स की दर 40 फीसदी होगी। ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि यह कदम भारत के लिए बेहद काफी अच्छा साबित होगा क्योंकि यह उपभोग को बढ़ावा देगा,जिससे बिक्री और रेवेन्यू ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा।

एमके ग्लोबल का कहना है की सरकार के इस कदम से अर्थव्यवस्था को लॉन्ग टर्म में काफी फायदा होगा। इससे बाजार की रि-रेटिंग हो सकती है। ब्रोकरेज ने अपने निफ्टी टारगेट को संशोधित करते हुए 28,000 कर दिया है। ब्रोकरेज ने आगे कहा कि जीएसटी को तर्कसंगत बनाने से कमजोर ग्रोथ और कमजोर अर्निंग की निकट भविष्य की चिंताओं का समाधान हो गया है। छह हफ्तों की गिरावट अब थमती दिख सकती और बाजार तेजी का रुख पकड़ सकता है। जीएसटी में सुधार से अर्निंग्स की संभावना काफी हद तक सुधरेगी और बाजार का वैल्यूएशन तर्क संगत होगा।

चॉइस ब्रोकिंग की तकनीकी और डेरिवेटिव विश्लेषक अमृता शिंदे ने कहा तकनीकी रूप से देखें तो 24,750 से ऊपर की निर्णायक चाल ऊपर की और 24,900 और 25,000 की ओर जाने का रास्ता खोल सकती है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 24,600 और 24,500 पर है। ये दोनों लेवल नए लॉन्ग पोजीशन के लिए काफी अच्छे नजर आ रहे हैं।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि निफ्टी ने गैप-अप के साथ शुरुआत की, लेकिन इसे 25,000 पर शुरुआती रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ा, जिसके कारण ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण इंट्राडे गिरावट आई। हालांकि, सेंटीमेंट पॉजिटिव बना हुआ है और आने वाले दिनों में निफ्टी के 25,000 के स्तर पर फिर से पहुंचने की संभावना है।

निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 24,800 पर है। इसके नीचे जाने पर गिरावट 24,500 तक बढ़ सकता है। ऊपरी स्तर पर, 25,000 से ऊपर जाने पर बाजार में बड़ी तेजी आ सकती है।

Shipping stocks: शिपिंग सेक्टर को बड़ी सौगात जल्द, शिप को मिल सकता है इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि आज डेली चार्ट पर गैप अप ओपनिंग और लॉन्ग अपर शैडों के साथ एक छोटी रेड कैंडल बनी। तकनीकी रूप से,यह मार्केट एक्शन डाउन ट्रेंड के रिवर्सल पैटर्न का संकेत है। अगर सोमवार का अपसाइड गैप अगले कुछ सेशन तक खुला रहता है, तो इस गैप को एक बुलिश ब्रेकअवे गैप माना जा सकता है, जो आमतौर पर किसी बड़े बॉटम रिवर्सल पर बनता है। इसलिए 8 अगस्त का हालिया स्विंग लो 24337 निकट भविष्य में निफ्टी के लिए एक निचला स्तर होने की संभावना है। अगला अपसाइड टारगेट 25250 पर दिख रहा है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 24700 पर है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।