Stock market : पिछले कारोबारी सत्र की भारी गिरावट को बाद आज शुक्रवार, 20 फरवरी को सेंसेक्स और निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 317 अंक या 0.38 फीसदी बढ़कर 82,814.71 पर और निफ्टी 117 अंक या 0.46 फीसदी बढ़कर 25,571.25 पर बंद हुआ। निफ्टी पर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, NTPC, SBI लाइफ, L&T और कोल इंडिया आज के टॉप गेनरों में रहे। जबकि इंफोसिस, टेक महिंद्रा, इटरनल, HCL टेक्नोलॉजीज और ग्रासिम इंडस्ट्रीज आज के टॉप लूजरों में रहे। IT (1% नीचे) और मीडिया को छोड़कर, बाकी सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। पावर, मेटल, कैपिटल गुड्स, PSU बैंक इंडेक्स 1-2 फीसदी ऊपर क्लोज हुए।
