Get App

Market Trend : बाजार में और बढ़ सकती है गिरावट, इस डिफेंस स्टॉक में बिकवाली करके बनाए जा सकते हैं पैसे

Market Trend : पंकज रांदड़ ने कहा कि निफ्टी में अभी भी बिकवाली के चांसेज नजर आ रहे हैं। 22,300 का लेवल काफी अहम था। कल यह लेवल भी टूट गया। अब निफ्टी के लिए 22,100 और 21,900 के दो बड़े सपोर्ट दिख रहे हैं। अगर यह सपोर्ट भी टूटते हैं तो हालत और भी खराब हो सकती है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 09, 2026 पर 7:17 AM
Market Trend : बाजार में और बढ़ सकती है गिरावट, इस डिफेंस स्टॉक में बिकवाली करके बनाए जा सकते हैं पैसे
Market Trend : पंकज रांदड़ ने कहा कि बैंक निफ्टी में लोअर लेवल पर जब तक 54300 का स्तर बचा हुआ है तब तक बड़ी गिरावट का डर नहीं है। यहां पर आकर यह थोड़ा ठहर सकता है। लेकिन इसमें खरीदारी की सलाह नहीं रहेगी

Market Trend : बाजार में कल गिरावट का गुरुवार रहा। खराब ग्लोबल संकेतों से बाजार का मूड बिगड़ा और चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1.5% गिरकर बंद हुए,जबकि निफ्टी 18 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। इसमें इंट्रा-डे में 8 जुलाई 2026 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 7 अप्रैल 2025 के निचले स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली हावी रही। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। मेटल,रियल्टी,एनर्जी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। डिफेंस,PSE और फार्मा शेयरों में बिकवाली रही।

निफ्टी 371 प्वाइंट गिरकर 22,232 पर बंद हुआ। वहीं,सेंसेक्स 1045 अंक गिरा। बैंक निफ्टी 541 प्वाइंट गिरकर 54515 पर बंद हुआ। मिडकैप 1500 प्वाइंट गिरकर 57883 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। बैंक निफ्टी के 14 में से 12 शेयरों में बिकवाली रही।

निफ्टी पर राय

मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स (EQUINOX Research & Advisors) के पंकज रांदड़ ने कहा कि बाजार में कल बहुत ही खराब तरीके से बिकवाली देखने को मिली। हालांकि, तुलनात्मक रूप से देंखें तो बैंक निफ्टी थोड़ा कम टूटा है। लेकिन सेंसेक्स और निफ्टी में बहुत ही भयंकर सेलिंग हुई है और ये सेलिंग और भी ज्यादा प्रेशर के साथ बढ़ रही है। हालांकि अगर आरएसआई की बात करें तो वीकली और डेली टाइम फ्रेम पर यह 25-30 के आसपास वर्क कर रहा है। इसके चलते निफ्टी में अभी भी बिकवाली के चांसेज नजर आ रहे हैं। 22,300 का लेवल काफी अहम था। कल यह लेवल भी टूट गया। अब निफ्टी के लिए 22,100 और 21,900 के दो बड़े सपोर्ट दिख रहे हैं। अगर यह सपोर्ट भी टूटते हैं तो हालत और भी खराब हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें