Market today : गुरुवार, 5 मार्च को बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 900 अंक या 1.14 फीसदी बढ़कर 80,015 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 285 अंक या 1.17 फीसदी बढ़कर 24,765 पर बंद हुआ। यह रैली बड़े पैमाने पर आई। जिसमें मेटल्स,इंफ्रास्ट्रक्चर,एनर्जी और ऑटो स्टॉक्स से सबसे ज्यादा सपोर्ट मिला। आज के सेशन में वोलैटिलिटी में भी कमी देखने को मिली।
मार्केट ब्रेथ भी अच्छा रहा। 1,426 शेयरों में गिरावट के मुकाबले 2,645 शेयरों में बढ़त हुई। अडानी पोर्ट्स निफ्टी में सबसे ज़्यादा 4.5 फीसदी से ज़्यादा चढ़ा,इसके बाद लार्सन एंड टूब्रो में लगभग 4 फीसदी की बढ़त हुई। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लगभग 3.6 फीसदी चढ़ा, जबकि NTPC और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 3 फीसदी से ज़्यादा की बढ़त हुई। कोल इंडिया,भारत इलेक्ट्रॉनिक्स,श्रीराम फाइनेंस और JSW स्टील भी बड़े गेनर्स में शामिल रहे।
सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो निफ्टी मेटल इंडेक्स 2 फीसदी से ज़्यादा बढ़ा और निफ्टी इंफ्रा में लगभग 2.2 फीसदी की बढ़त हुई, जबकि निफ्टी IT इंडेक्स अकेला ऐसा बड़ा सेक्टर था जो नुकसान में बंद हुआ।
मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इन्वेस्टर्स की नजर मिडिल ईस्ट के झगड़े और तेल सप्लाई से जुड़ें जोखिमों पर लगी हुई है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार का कहना है कि मिडिल ईस्ट में होने वाले डेवलपमेंट्स,खासकर तेल सप्लाई में किसी भी रुकावट पर मार्केट रिएक्ट कर सकता है। तेल उत्पादन वाले स्थानों पर हमले जैसी अचानक होने वाली घटनाएं मार्केट पर असर डाल सकती हैं। अगर क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ती हैं, तो मार्केट पर असर पड़ेगा।
बाजार जानकारों का कहना है कि टेक्निकली, निफ्टी के लिए 24300 का लेवल एक अहम सपोर्ट बना हुआ है। वहीं अगर बाजार में रिबाउंड बना रहता है तो 24600-24800 बैंड शॉर्ट-टर्म रेजिस्टेंस ज़ोन के तौर पर काम कर सकता है।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स के मुताबिक,निफ्टी को 24625 और 24840 के लेवल के आसपास रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है,जबकि 24370 से नीचे जाने पर 24000–23550 की ओर गिरने की संभावना बन सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।