Get App

Market outlook : सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद, जानिए 2 दिसंबर को कैसी रह सकती है इनकी चाल

Market today : निफ्टी आज सपाट खुला। इसमें आज काफी खरीदारी देखने को मिली। दिन का समापन 24,131 के उच्च स्तर पर हुआ। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स 5.12 फीसदी गिरकर 14.43 पर आ गया जो बाजार में वोलैटिलिटी कम होने का संकेत है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 29, 2024 पर 4:48 PM
Market outlook : सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद, जानिए 2 दिसंबर को कैसी रह सकती है इनकी चाल
तकनीकी रूप से डेली चार्ट पर बैंक निफ्टी ने एक इनसाइडर बार कैंडल का निर्माण किया है, जबकि वीकली स्केल पर, इंडेक्स ने अनिश्चितता का संकेत देते हुए एक डोजी कैंडल का फॉर्मेशन किया है

Stock markets : दिसंबर सीरीज के पहले दिन बाजार में तेजी रही। आज सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 759 अंक चढ़कर 79803 पर और निफ्टी 217 अंक चढ़कर 24131 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 149 अंक चढ़कर 52,056 पर बंद हुआ है। वहीं, मिडकैप 92 अंक चढ़कर 56,393 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में और निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 6 शेयरों में तेजी दिखी। फार्मा, इंफ्रा, एनर्जी शेयरों में खरीदारी रही। ऑटो, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए तो रियल्टी, PSU बैंक शेयरों में दबाव दिखा।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा ने मनीकंट्रोल से कहा कि आज की तेजी सिर्फ एक उछाल है और इससे ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कई नकारात्मक कारक मुख्य रूप से एफआईआई की बिकवाली अभी भी नियंत्रण में नहीं है। ऐसे में निवेशकों को बाजार में कदम रखने से पहले निर्णायक रुझान का इंतजार करना चाहिए। मिश्रा का मानना ​​है कि आईटी और बैंकिंग सेक्टर इस समय फेयर वैल्युएशन पर दिख रहें है और अगर इन सेक्टरों में भी गिरावट आती है तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि बाजार में मदड़िए हावी हो रहे हैं।

मिश्रा ने आगे कहा कि इस साल के बाकी बचे समय में जिन प्रमुख स्तरों पर नजर रखनी है,वे हैं 23,550 और 24,350। यदि निफ्टी 24,350 के स्तर को पार कर जाता है तो हमें 24,700 तक की तीव्र बढ़त देखने को मिल सकती है। वहीं, 23,550 से नीचे जाने पर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।

वहीं, चॉइस ब्रोकिंग के मंदार भोजने ने कहा कि निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 23,800 और 23,680 पर है जो मजबूत फिबोनाची लेवल के आसपास है। ये लेवल संभावित ट्रेंड रिवर्सल प्वाइंट के रूप में कार्य कर सकते हैं। ऊपर की ओर 24,350 पर निफ्टी के लिए तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है। इस स्तर से ऊपर जाने पर निफ्टी 24,800 और फिर 25,000 की ओर भी जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें