Stock market : भारतीय इक्विटी इंडेक्सों ने पिछले सत्र की गिरावट की भरपाई कर ली और 5 नवंबर को निफ्टी 24,200 के आसपास मजबूत नोट पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 694.39 अंक या 0.88 फीसदी बढ़कर 79,476.63 पर और निफ्टी 197.20 अंक या 0.82 फीसदी बढ़कर 24,192.50 पर बंद हुआ। आज लगभग 2337 शेयरों में तेजी आई, 1448 शेयरों में गिरावट आई और 102 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। FMCG और मीडिया को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। आज बैंक,मेटल,ऑटो और तेल-गैस शेयरों में 1-2 फीसदी की तेजी आई। BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी की तेजी आई है।
