Market Outlook : बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 4 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market Outlook : जियोजित इन्वेस्टमेंट्स में रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बातचीत की उम्मीदों से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई, जिससे महंगाई और कॉर्पोरेट अर्निंग्स को लेकर बनी चिंताएं कम हुई हैं। इससे मार्केट को राहत मिली है। FII की वापसी वापसी और रुपये में मजबूती से मार्केट सेंटिमेंट और बेहतर हुआ है

अपडेटेड Aug 03, 2026 पर 4:34 PM
Market Outlook : सुदीप शाह का कहना है कि आगे बैंक निफ्टी के लिए 58700-58800 के जोन तत्काल रेजिस्टेंस है। इस जोन के ऊपर की टिकाऊ बढ़त बैंक निफ्टी को 59200 तक ले जा सकती है

Market Outlook : 3 अगस्त को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क बढ़त के साथ बंद हुए हैं। आज की तेजी में फार्मा और मीडिया को छोड़कर सभी सेक्टर में बड़े पैमाने पर खरीदारी की वजह से निफ्टी इंट्राडे में 24,700 के निशान से ऊपर चला गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 544.39 अंक या 0.70 प्रतिशत बढ़कर 78,639.03 पर और निफ्टी 390.70 अंक या 1.60 प्रतिशत बढ़कर 24,774.30 पर बंद हुआ। आज लगभग 2705 शेयर बढ़े,1496 शेयर गिरे और 185 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी50 स्टॉक्स में इंटरग्लोब एविएशन,TCS,इंफोसिस,श्रीराम फाइनेंस और ग्रासिम इंडस्ट्रीज टॉप गेनर्स रहे। जबकि सन फार्मा,अपोलो हॉस्पिटल्स,मारुति सुजुकी, ONGC और टेक महिंद्रा टॉप लूजर्स रहे।

निफ्टी मीडिया को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। निफ्टी IT इंडेक्स सबसे ज्यादा बढ़त वाला इंडेक्स रहा। इसमें 3% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। ब्रॉडर मार्केट में भी अच्छी खरीदारी रही। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.2% की बढ़त हुई।


जियोजित इन्वेस्टमेंट्स में रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बातचीत की उम्मीदों से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई, जिससे महंगाई और कॉर्पोरेट अर्निंग्स को लेकर बनी चिंताएं कम हुई हैं। इससे मार्केट को राहत मिली है। FII की वापसी वापसी और रुपये में मजबूती से मार्केट सेंटिमेंट और बेहतर हुआ है। हालांकि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी उभरते मार्केट में विदेशी फ्लो के बने रहने के लिए एक बड़ा रिस्क बनी हुई है। आज ज्यादातर सेक्टर पॉजिटिव जोन में बंद हुए। इनमें भी IT और FMCG में सबसे ज्यादा तेजी रही। जबकि फार्मा में हाल की तेजी के बाद प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली।

पहली तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। स्मॉल कैप कंपनियों का प्रदर्शन लार्ज और मिड कैप कंपनियों के मुकाबले बेहतर रहा है। निवेशक महंगाई से जुड़े जोखिम, लिक्विडिटी की स्थिति और आगे की पॉलिसी पर कमेंट्री के लिए आने वाली RBI पॉलिसी मीटिंग पर नजर रखे हुए हैं। हालांकि,दरों में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है।

IEX Share Price : इंडियन एनर्जी एक्सचेंज को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, 4% से ज्यादा टूटा शेयर

निफ्टी व्यू

एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि आगे निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 24920-24950 के आसपास होगा। इस जोन के ऊपर कोई भी टिकाऊ मूव निफ्टी को ऊपर की ओर 25100 तक ले सकता है। जिसके बाद शॉर्ट टर्म में इसमें 25250 तक की तेजी भी देखने को मिल सकती है। नीचे की तरफ,निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 24630-24600 जोन में है।

LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि निफ्टी अपने 200-डे मूविंग एवरेज (200DMA) तक पहुंच गया है,जो एक बड़ा रेजिस्टेंस लेवल है। अब यहां से दो स्थितियां संभव हैं। पहली यह कि इंडेक्स को 200DMA के पास रेजिस्टेंस का सामना करना पड़े और वह 24,400 के लेवल की ओर वापस जाए, जिससे हाल की रैली ठंडी पड़ जाएगी। या फिर,अगर इंडेक्स 200DMA को तोड़कर ऊपर,यानी 24,800 से ऊपर टिकने में कामयाब रहता है तो यह फॉलो-अप खरीदारी को ट्रिगर कर सकता है और निफ्टी की रैली 25,000–25,350 तक बढ़ा सकती है।

बैंक निफ्टी व्यू

LKP सिक्योरिटीज में टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि बैंक निफ्टी में आज एक पॉजिटिव टेक्निकल ब्रेकआउट देखने को मिला। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर अपने 20-DMA और 200-DMA को फिर से हासिल कर लिया और यह एक बुलिश कैंडलस्टिक के साथ बंद हुआ। यह मार्केट सेंटिमेंट में सुधार का संकेत है। इंडेक्स ने 57,500 के बड़े रेजिस्टेंस को भी पार कर लिया,जिससे पॉजिटिव आउटलुक को और मजबूती मिली है।

इसके अलावा,RSI एक बुलिश क्रॉसओवर में चला गया है,जो मज़बूत मोमेंटम को दिखाता है। इन बातों के आधार पर,कुल मिलाकर बुलिश रुझान बना हुआ है। ऐसे में बाजार में गिरावट पर खरीदारी की स्ट्रैटेजी काम करेगी। बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 57,450–57,400 पर है,जबकि रेजिस्टेंस 58,200 और 58,500 पर दिख रहा है। बैंक निफ्टी जल्द ही 58,500 का लेवल टेस्ट कर सकता है।

सुदीप शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी गैप अप के साथ खुला और अपने गेन को 57,853 के इंट्राडे हाई तक ले गया। हालांकि,ऊपरी लेवल पर प्रॉफिट बुकिंग ने कुछ बढ़त कम कर दी। हालांकि,क्लोजिंग ऑक्शन सेशन के बंद होने के बाद,इंडेक्स दिन के आखिर में 1.72% बढ़कर 58,248 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर अपने पांच दिन के 739 अंकों के कंसोलिडेशन से ऊपर क्लोजिंग की। इसके अलावा,ADX इंडिकेटर पर DI+,DI-से ऊपर चला गया है,जिससे पता चलता है कि धीरे-धीरे तेजड़िए मंदड़ियों पर हावी हो रहे हैं।

आगे बैंक निफ्टी के लिए 58700-58800 के जोन तत्काल रेजिस्टेंस है। इस जोन के ऊपर की टिकाऊ बढ़त बैंक निफ्टी को 59200 तक ले जा सकती है,जिसके बाद शॉर्ट टर्म में 59500 की लेवल भी मुमकिन है। नीचे की तरफ बैंक निफ्टी के लिए57800-57700 के जोन में तत्काल सपोर्ट दिख रहा है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।