Get App

Market Outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 21 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market Outlook : जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के हेड ऑफ़ रिसर्च विनोद नायर ने कहा कि ग्लोबल बॉन्ड यील्ड में तेजी को रोकने के लिए US ट्रेज़री के दखल के बाद बाज़ार को राहत मिली। इससे बाजार में जबरदस्त रिकवरी हुई और हफ्ते भर से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। इस दखल से डॉलर कमजोर हुआ और मजबूत रुपया और यील्ड का दबाव कम होने से उभरते बाजारों में निवेशकों का रुझान बढ़ा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Aug 20, 2026 पर 4:16 PM
Market Outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 21 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market Outlook :गैप-अप ओपनिंग के बाद बाजार में रेंज-बाउंड कारोबार हुआ। डेली चार्ट पर डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न बना है। ये तेजी और मंदी के बीच अनिश्चितता का संकेत है

Market Outlook : 20 अगस्त को सभी सेक्टर में आई खरीदारी के चलते भारतीय इक्विटी इंडेक्स मज़बूती के साथ बंद हुए और निफ्टी 24,200 के पार बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 628.04 अंक या 0.82 प्रतिशत बढ़कर 77,537.72 पर और निफ्टी 153.55 अंक या 0.64 प्रतिशत बढ़कर 24,231.85 पर बंद हुआ। लगभग 2367 शेयरों में बढ़त हुई,1778 शेयरों में गिरावट आई और 173 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी में सबसे ज़्यादा बढ़त वाले शेयरों में एटरनल,कोटक महिंद्रा बैंक,बजाज फाइनेंस,आईटीसी और श्रीराम फाइनेंस शामिल रहे। जबकि गिरावट वाले शेयरों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज,भारत इलेक्ट्रॉनिक्स,टाटा कंज्यूमर और इंटरग्लोब एविएशन और नेस्ले शामिल रहे।

आज सभी सेक्टर के इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। मीडिया इंडेक्स 2% और रियल्टी इंडेक्स 1.4% ऊपर रहा। जबकि ऑटो,एफएमसीजी,फार्मा,आईटी,प्राइवेट बैंक और इंफ्रा इंडेक्स में 0.4-0.8% की बढ़त देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.4 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.7 प्रतिशत की बढ़त हुई।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के हेड ऑफ़ रिसर्च विनोद नायर ने कहा कि ग्लोबल बॉन्ड यील्ड में तेजी को रोकने के लिए US ट्रेज़री के दखल के बाद बाज़ार को राहत मिली। इससे बाज़ार में ज़बरदस्त रिकवरी हुई और हफ्ते भर से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। इस दखल से डॉलर कमज़ोर हुआ और मज़बूत रुपया और यील्ड का दबाव कम होने से उभरते बाजारों में निवेशकों का रुझान बढ़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें