Market outlook : बाजार में पांचवें दिन भी जारी रही गिरावट, जानिए 26 सितंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market today : टाटा मोटर्स, ट्रेंट, श्रीराम फाइनेंस, टीसीएस और पावर ग्रिड आज निफ्टी के टॉप लूजरों में शामिल रहे। जबकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंडाल्को, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी और हीरो मोटोकॉर्प निफ्टी के टॉप गेनरों में रहे। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो मेटल (0.22% ऊपर) को छोड़कर, दूसरे सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए

अपडेटेड Sep 25, 2025 पर 4:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सेक्टोरल इंडेक्स कमज़ोर सेंटीमेंट का संकेत दे रहे हैं। निफ्टी मेटल को छोड़कर सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। छोटे-मझोले शेयरों में लगातार चौथे दिन मुनाफावसूली जारी रही

Stock market : भारतीय इक्विटी इंडेक्स 25 सितंबर को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ है और निफ्टी 24,900 से नीचे चला गया है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 555.95 अंक या 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,159.68 पर और निफ्टी 166.05 अंक या 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,890.85 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1405 शेयरों में तेजी आई, 2586 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं, 125 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में 0.7 फीसदी की गिरावट आई।

टाटा मोटर्स, ट्रेंट, श्रीराम फाइनेंस, टीसीएस और पावर ग्रिड आज निफ्टी के टॉप लूजरों में शामिल रहे। जबकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंडाल्को, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी और हीरो मोटोकॉर्प निफ्टी के टॉप गेनरों में रहे। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो मेटल (0.22% ऊपर) को छोड़कर, दूसरे सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो, पावर, आईटी और रियल्टी में 1 फीसदी की गिरावट रही।

एंजेल वन के ओशो कृष्ण ने कहा कि भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट जारी रही। मंदी का रुझान और गहराता जा रहा है। निफ्टी अब अपने 20-डे और 50-डे ईएमए से नीचे आ गया है। ये शॉर्ट टर्म में कमजोरी जारी रहने का संकेत है। अब निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट 24800 के आसपास नजर आ रहा है, जो स्लोपिंग ट्रेंडलाइन के साथ मेल खाता है, जिसके बाद 24750 के आसपास 100 DMA का सपोर्ट है। दूसरी तरफ 25000 का मनोवैज्ञानिक लेवल अब एक इंटरमीडिएट रेजिस्टेंस के रूप में काम कर सकता है। इस स्तर से आगे की रिकवरी बाजार में तेजी की वापसी कर सकती है।

Trading plan : बाजार अब टूट रहा है, पोजीशन लेकर नहीं जाएं, इंट्राडे में ही मिल रहे हैं पैसे कमाने के अच्छे मौके


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट नंदीश शाह ने कहा कि सेक्टोरल इंडेक्स कमज़ोर सेंटीमेंट का संकेत दे रहे हैं। निफ्टी मेटल को छोड़कर सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। छोटे-मझोले शेयरों में लगातार चौथे दिन मुनाफावसूली जारी रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.64 फीसदी की गिरावट आई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.57 फीसदी की गिरावट आई। बाजार का दायरा लगातार पांचवें सत्र में कमजोर रहा, जहां गिरावट वाले शेयरों की संख्या बढ़त वाले शेयरों से कहीं ज़्यादा रही।

उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के 20 और 50 DEMA से नीचे बंद होने के साथ, बाजार का शॉर्ट टर्म रुझान अब कमजोर हो गया है। निफ्टी के लिए अगला तत्काल सपोर्ट 24,803 पर है, जबकि ऊपर की ओर, 25,000 से 25,050 का जोन अब तत्काल रेजिस्टेंस के रूप में कार्य कर सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।