Stock market : बाजार ने मजबूत शुरुआत के बाद कारोबारी सत्र के अंतिम हिस्से में अपनी चाल बदल दी और निफ्टी 24,600 के नीचे फिसल गया। आज ये दिन के उच्चतम स्तर से लगभग 200 अंक नीचे बंद हुआ है। हालांकि मिडकैप इंडेक्स ने कुछ बढ़त गंवाई, फिर भी यह हरे निशान में बंद हुआ। एनएसई का एडवांस डिक्लाइन अनुपात 2:1 पर रहने के साथ बाजार का रुख पॉजिटिव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 207 अंक या 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 80,157.88 पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी 50 इंडेक्स 45 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,579.60 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों ने 0.27 प्रतिशत और 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ बेहतर प्रदर्शन किया।
