Stock market : निफ्टी वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार का जोश सुपर हाई रहा है। आज सेंसेक्स-निफ्टी शानदार तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1,200 अंक चढ़ा तो निफ्टी ने 395 अंक की बढ़त हासिल की। निफ्टी बैंक 554 अंक चढ़कर 55,356 पर बंद हुआ। मिडकैप 394 अंक चढ़कर 56,531 पर बंद हुआ। आज निफ्टी 7 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी लगभग 7 महीने बाद 25,000 के पार बंद हुआ है। इसके अलावा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी रही तो BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। रियल्टी, मेटल और ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। IT, बैंकिंग और PSE शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी के 50 में से 49 शेयरों में तेजी रही। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 8 शेयरों में तेजी रही।
