Market outlook: 5 जुलाई को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सीमित दायरे में ऊपर-नीचे होने के बाद सपाट बंद हुए। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 33.01 अंक यानी 0.05 फीसदी की कमजोरी के साथ 65446.04 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 9.50 अंक या 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 19398.50 के स्तर पर बंद हुआ है। कमजोर एशियाई संकेतों के बीच सेंसेक्स-निफ्टी आज निगेटिव रुझान के साथ सपाट खुले और पूरे कारोबारी सत्र में सीमित दायरे में घूमते रहे। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज पहली बार 300 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।
आयशर मोटर्स, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और यूपीएल आज निफ्टी के टॉप लूजर रहे। जबकि बजाज ऑटो, डिविस लेबोरेटरीज, हीरो मोटोकॉर्प, मारुति सुजुकी और एचडीएफसी लाइफ निफ्टी के टॉप गेनरों में रहे। सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक और ऑयल एंड गैस 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। जबकि बैंकिंग शेयरों कुछ बिकवाली देखने को मिली। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.7 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
बीएचईएल, संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल और बजाज ऑटो में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला है। जबकि डिक्सन टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने के मिला है। अलग-अलग शेयरों पर नजर डालें तो संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल, मारुति सुजुकी और डिक्सन टेक्नोलॉजीज के वॉल्यूम में 300 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है।
मारुति सुजुकी, जिंदल स्टील एंड पावर, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, टेक महिंद्रा, एसजेवीएन, टाइटन, आईडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आरबीएल बैंक, पूनावाला फिनकॉर्प, उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, मुथूट फाइनेंस, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बीएसई पर आज अपना 52 वीक हाई हिट किया है।
6 जुलाई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि मंगलवार को बंद रहे अमेरिकी बाजारों से कोई संकेत न मिलने के कारण निवेशकों ने आज सावधानी के साथ कारोबार किया। इसके अलावा, हालिया तेजी के कारण बाजार पहले से ही ओवरबॉट जोन में था और इसलिए आज चुनिंदा शेयरों और सेक्टरों में मुनाफावसूली जारी रही।
तकनीकी रूप से देखें ते जब तक निफ्टी 19320 -19435 के बीच कारोबार कर रहा है। यह एक छोटे दायरे में ही घूमता दिखेगा। तेजी करने वालों के लिए 19435 तत्काल ब्रेकआउट लेवल होगा। इसके ऊपर जाने पर निफ्टी में 19500-19525 तक की रैली देखने को मिल सकती है। हालांकि, 19320 के नीचे फिसलने पर बिकवाली का दबाव बढ़ने की संभावना है। इसके बाद निफ्टी 19250-19200 तक फिसल सकता है। कॉन्ट्रा ट्रेडर्स 35 अंकों के सख्त स्टॉप लॉस के साथ 19200 के करीब खरीदारी का दांव लगा सकते हैं।
शेयरखान के जतिन गेडिया राय
शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी के लिए आज का दिन कंसोलीडेशन का दिन रहा। इसने पिछले कारोबारी सत्र (19434-19300) के दायरे में ही कारोबार किया और मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। डेली चार्ट पर इसने एक इनसाइड बार पैटर्न बनाया है जो कंसोलीडेशन का संकेत देता है। ऑवरली बोलिंगर बैंड भी संकुचित हो रहे हैं। ये निफ्टी के दायरे में बने रहने का संकेत है।
निफ्टी अब जोरदार तेजी के बाद कंसोलीडेशन की प्रक्रिया में है और अपने को अगली उड़ान के लिए तैयार कर रहा है। उम्मीद है कि अगले कुछ कारोबारी सत्रों में निफ्टी 19500-19300 के दायरे में मजबूत होगा। 19300 तक की गिरावट को खरीदारी के मौके के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए। कुल मिलाकर कहें तो अपट्रेंड बरकरार है। निफ्टी के लिए 19500 और 19300-19270 पर सपोर्ट हैं। जबकि ऊपर की तरफ 19450-19500 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।
बैंक निफ्टी जोरदार तेजी के बाद कंसोलिडेशन मोड में
जतिन गेडिया ने कहा कि एचडीएफसी बैंक में कमजोरी के कारण इस इंडेक्स पर भी दबाव देखने को मिला। कुल मिलाकर, बैंक निफ्टी जोरदार तेजी के बाद कंसोलिडेशन मोड में है। ऑवरली मोमेंटम इंडीकेटर में निगेटिट क्रॉसओवर और निगेटिव डाइवर्जेंस दोनों दिखा रहा है जो इंडेक्स दबाव का संकेत है । कुल मिलाकर बैंक निफ्टी हमें 45000 - 45600 के रेंज में कंसोलीडेट होता दिख सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।