Get App

Market outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 27 जून को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Stock market:कमजोर एशियाई और यूरोपीय संकेतों ने घरेलू बाजार पर भी निगेटिव असर डाला। ग्लोबल बाजार घरेलू रुझान तय कर रहे हैं और निवेशक भारी अनिश्चितता के समय में खरीदारी करने की जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। तकनीकी रूप से देखें तो शॉर्ट टर्म करेक्शन के बाद निफ्टी 18650 या 20-डे एसएमए के अहम सपोर्ट के करीब दायरे में घूम रहा है। डे ट्रेडर्स के लिए 18725 पर रजिस्टेंस है जबकि 18650 पर सपोर्ट है

Curated By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 26, 2023 पर 10:38 PM
Market outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 27 जून को कैसी रह सकती है इसकी चाल
26 जून को निफ्टी 76 अंकों की रेंज में रहा और हल्की बढ़त लेकर बंद होने से पहले बार-बार चढ़ा और गिरा। अंत में, निफ्टी 0.14 फीसदी या 25.7 अंक ऊपर 18691.2 पर बंद हुआ

Market outlook: 26 जून के वोलेटाइल कारोबारी सत्र में, भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स कल की क्लोजिंग के मुकाबले मामूली बदलाव के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 9.37 अंकों की गिरावट के साथ 62970 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 25.70 अंक या 0.14 फीसदी बढ़कर 18691.20 के स्तर पर बंद हुआ। मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच, बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला था। पूरे कारीबारी दिन के दौरान इसमें सुस्ती देखी गई। हालांकि, मेटल, ऑटो, फार्मा और एफएमसीजी शेयरों में आई खरीदारी से इंट्राडे घाटे की भरपाई में कुछ मदद मिली।

एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन और कोल इंडिया आज निफ्टी के टॉप लूजर रहे। जबकि सिप्ला, हीरो मोटोकॉर्प, अदानी एंटरप्राइजेज, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और डिविस लेबोरेटरीज निफ्टी के टॉप गेनरों में रहे।

सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो ऑटो और फार्मा 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। जबकि एफएमसीजी और मेटल इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी बढ़ कर बंद हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें