Definedge के प्रशांत शाह को मिड टर्म के नजरिए इन 5 सेक्टरों में नजर आ रहे कमाई के मौके, जानिए क्यों

प्रशांत ने कहा कि अक्टूबर 2021 के दौरान फार्मा इंडेक्स लगभग 14800 के हाई लेवल पर पहुंच गया। तब से इसमें गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। मार्च 2023 के दौरान इस स्टॉक ने 11600 के आसपास अहम निचला स्तर बनाया। अब फार्मा शेयर तेजी के लिए तैयार दिख रहे हैं। फार्मा इंडेक्स की ब्रेड्थ में मजबूती देखने को मिल रही है यानी बढ़ने वाले शेयरों की संख्या गिरने वाले शेयरों से ज्यादा है

अपडेटेड Jun 26, 2023 पर 3:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अब फार्मा शेयर तेजी के लिए तैयार दिख रहे हैं। फार्मा इंडेक्स की ब्रेड्थ में मजबूती देखने को मिल रही है यानी बढ़ने वाले शेयरों की संख्या गिरने वाले शेयरों से ज्यादा है

मैं फार्मा इंडेक्स पर बुलिश हूं। यह बियरिश ट्रेंडलाइन के ऊपर कारोबार कर रहा है। ये लाइन गिरावट के दौरान सभी अहम शीर्ष स्तरों से खींची गई है। इससे ये संकेत मिलता है कि ये इंडेक्स नए जोन में है। ये बातें डिफाइनेज सिक्योरिटीज के फाउंडिंग में और सीईओ प्रशांत शाह ने मनीकंट्रोल से हुई एक बातचीत में कही हैं। उन्होंने इस बातचीत में ये भी बताया कि वे ऑटो और रियल्टी सेक्टर को भी लेकर बुलिश हैं। इसके अलावा, प्रशांत को एफएमसीजी, हेल्थकेयर और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर भी अच्छे लग रहे हैं। उन्होंने कहा, मीडियम टर्म के नजरिए से देखें ये सेक्टर निवेश के लिए अच्छे दिख रहे हैं। किसी भी करेक्शन में हमें इन सेक्टरों में निवेश के मौके तलाशने चाहिए।

निफ्टी के 18550 से नीचे फिसलने पर हो जाएं सावधान

बाजार पर बात करते हुए प्रशांत ने कहा कि निफ्टी के 0.10 फीसदी डेली पीएंडएफ चार्ट पर 31 मार्च, 2023 को पहली बार 17156 के स्तर पर एक डबल टॉप बाय पैटर्न (बेसिक बुलिश पैटर्न) ट्रिगर हुआ था। इसके बाद, पहला डबल बॉटम सेल पैटर्न (बेसिक बेयरिश पैटर्न) 23 जून को ट्रिगर हुआ था। ऐसे मजबूत तेजी के माहौल में मिला यह पहला मंदी का संकेत है। प्रशांत शाह ने आगे कहा कि उनकाअनुभव बताता है कि मजबूत तेजी वाले बाजार में पहला मंदी का संकेत अक्सर मंदी का छलावा साबित होता है। यह संभव है कि तेजी की बहाली के पहले कुछ करेक्शन या कंसोलीडेशन हो। फिर भी अगर निफ्टी 18550 से नीचे गिरता है तो तेजड़ियों को सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि ऐसा होने पर निफ्टी मूविंग एवरेज के नीचे चला जाएगा।


फार्मा शेयर तेजी के लिए तैयार

क्या आपको लगता है कि निफ्टी फार्मा इस साल अपने रिकॉर्ड हाई की ओर बढ़ने के लिए तैयार है? इसका जवाब देते हुए प्रशांत ने कहा कि अक्टूबर 2021 के दौरान फार्मा इंडेक्स लगभग 14800 के हाई लेवल पर पहुंच गया। तब से इसमें गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। मार्च 2023 के दौरान इस स्टॉक ने 11600 के आसपास अहम निचला स्तर बनाया। अब फार्मा शेयर तेजी के लिए तैयार दिख रहे हैं। फार्मा इंडेक्स की ब्रेड्थ में मजबूती देखने को मिल रही है यानी बढ़ने वाले शेयरों की संख्या गिरने वाले शेयरों से ज्यादा है। 70 प्रतिशत से ज्यदा स्टॉक अपने 50-डे मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले पी एंड एफ एक्स% ब्रेड्श 100 फीसदी तक पहुंच गई। यह एक सकारात्मक संकेत है।

बैंक निफ्टी 44000 से ऊपर जाने पर फिर से पकड़ेगा रफ्तार 

क्या आपको लगता है कि बैंक निफ्टी जल्द ही फिर से तेजी पकड़ता दिखेगा? इसके जवाब में प्रशांत ने कहा कि बैंक निफ्टी भी कमोबेश निफ्टी के अनुरूप ही चल रहा है। आमतौर पर, उनके बीच बनने वाला अल्पकालिक होता है। बैंक निफ्टी चार्ट के हायर लेवल पर एक मजबूत एबीसी पैटर्न (रैली-कंसोलीडेशन-ब्रेकआउट) देखने को मिल रहा है। शॉर्ट टर्म चार्ट पर एक ट्राइएंगल पैटर्न देखा जा सकता है। उम्मीद है कि बैंक निफ्टी 44000 से ऊपर जाने पर फिर से रफ्तार पकड़ लेगा। इसके लिए 43100 - 43300 पर शॉर्ट टर्म सपोर्ट है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।