Q2 रिजल्ट्स का असर, मुनाफा 51% बढ़ने से इंडिया गेट चावल कंपनी के शेयरों को लगे पंख

केआरबीएल इंडिया गेट ब्रांड नाम से घरेलू बाजार में कई तरह के चावल बेचती है। यह चावल की सबसे बड़ी मिलर और एक्सपोर्टर भी है। सितंबर तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा। इसका नेट प्रॉफिट 51 फीसदी बढ़ा

अपडेटेड Nov 03, 2026 पर 1:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
KRBL का शेयर 1 बजे 10.12 फीसदी चढ़कर 399.75 रुपये पर चल रहा था।

केआरबीएल के शेयरों को 3 नवंबर को पंख लग गए। बाजार खुलते ही इस शेयर में जबर्दस्त तेजी दिखी। एक समय शेयर 13 फीसदी तक चढ़ गया। यह बासमती चावल की दुनिया सबसे बड़ी मिलर और एक्सपोर्टर है। शेयरों में तेजी की वजह कंपनी के सितंबर तिमाही के नतीजे हैं। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 51 फीसदी बढ़कर 259 करोड़ रुपये पहुंच गया।

कंपनी इंडिया गेट ब्रांड नाम से चावल बेचती है

KRBL का शेयर 1 बजे 10.12 फीसदी चढ़कर 399.75 रुपये पर चल रहा था। कंपनी इंडिया गेट ब्रांड नाम से घरेलू बाजार में कई तरह के चावल बेचती है। सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 1,727 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 1,511 करोड़ रुपये था।


EBITDA 46 फीसदी बढ़कर 333 करोड़ रुपये

सितंबर तिमाही में कंपनी के शानदार प्रदर्शन में घरेलू बाजार में रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ का बड़ा हाथ रहा। इस दौरान कंपनी के ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में भी अच्छा रेवेन्यू रहा। EBITDA भी साल दर साल आधार पर 46 फीसदी बढ़कर 333 करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 228 करोड़ रुपये था।

घरेलू बाजार में रेवेन्यू में 33 फीसदी उछाल 

कंपनी का एबिड्टा मार्जिन सितंबर तिमाही में बढ़कर 19.2 फीसदी हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 15.1 फीसदी था। सितंबर तिमाही में घरेलू बाजार में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ साल दर साल आधार पर 33 फीसदी रही। यह घरेलू बाजार में किसी तिमाही में सबसे ज्यादा रेवेन्यू ग्रोथ है। हालांकि, एक्सपोर्ट रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 31 फीसदी कम रहा। इसकी वजह मिडिलईस्ट में एक्सपोर्ट पर लड़ाई का असर है।

पहली छमाही में नेट प्रॉफिट 520 करोड़ रुपये 

पहली बार किसी वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 520 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 323 करोड़ रुपये था। इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का रेवेन्यू 3,223 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 3,095 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें: BLS Polymers के इनवेस्टर्स की दिवाली के पहले लगी लॉटरी, 81% उछला, बेचें, होल्ड करें या खरीदें?

लगातार दूसरे दिन शेयर बाजारों में अच्छी रिकवरी

3 नवंबर को लगातार दूसरे दिन शेयर बाजारों में जबर्दस्त तेजी दिखी। निफ्टी 1.19 फीसदी यानी 278 अंक चढ़कर 23,722 पर चल रहा था। सेंसेक्स 1.31 फीसदी यानी 997 अंक चढ़कर 76,694 रुपये पर चल रहा था। बैंक निफ्टी में भी 1.25 फीसदी की तेजी दिखी। दिवाली से पहले शेयर बाजारों में अच्छी रिकवरी से सेंटीमेंट पॉजिटिव है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।