Market trend: भारतीय इक्विटी इडेक्स 4 मार्च को भी लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी के 22,100 से नीचे कारोबार करता दिखा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 96.01 अंक या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 72,989.93 पर और निफ्टी 36.65 अंक या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 22,082.65 पर बंद हुआ। आज लगभग 2133 शेयरों में तेजी आई, 1673 शेयरों में गिरावट आई और 118 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट रहा और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.3 फीसदी की तेजी आई।