Market today : 25 जून को भारतीय इक्विटी इंडेक्स मजबूत रुख के साथ बंद हुए हैं और निफ्टी 25,250 के आसपास पहुंच गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 700.40 अंक या 0.85 फीसदी बढ़कर 82,755.51 पर और निफ्टी 200.40 अंक या 0.80 फीसदी बढ़कर 25,244.75 पर बंद हुआ है। आज लगभग 2711 शेयरों में तेजी आई, 1163 शेयरों में गिरावट आई और 127 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। टाइटन कंपनी, इंफोसिस, एमएंडएम, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील निफ्टी के टॉप गेनरों में रहे। जबकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक, आयशर मोटर्स, एक्सिस बैंक और ओएनजीसी में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।
