Get App

Market outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 20 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market trend : 19 अगस्त को दलाल स्ट्रीट पर तेजड़ियों की पकड़ मजबूती रही। भारतीय शेयर सूचकांकों ने लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़त बनाए रखी और निफ्टी 25,000 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। वहीं निफ्टी बैंक भी रिकवरी देखने को मिला

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 19, 2025 पर 4:34 PM
Market outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 20 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market trend :निफ्टी बैंक भी रिकवरी देखने को मिला। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खासी तेजी रही।

Market trend : 19 अगस्त को दलाल स्ट्रीट पर तेजड़ियों की पकड़ मजबूती रही। भारतीय शेयर सूचकांकों ने लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़त बनाए रखी और निफ्टी 25,000 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। वहीं निफ्टी बैंक भी रिकवरी देखने को मिला। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खासी तेजी रही। स्टॉक्स की बात करें तो तेल-गैस, ऑटो, FMCG शेयरों में खरीदारी रही जबकि PSU बैंक, एनर्जी, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। तो वहीं आज के बाजार में डिफेंस, फार्मा शेयरों में काफी प्रेशर दिखा।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 370.64 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 81,644.39 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 103.70 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 24,980.65 के स्तर पर बंद हुआ।

टाटा मोटर्स, अदानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, सिप्ला, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम निफ्टी के टॉप लूजर में शामिल हुए।

एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि निफ्टी सकारात्मक शुरुआत के बाद मज़बूती में रहा। ऊपरी स्तर पर, यह 25000 तक पहुंच गया जहां इसे शुरुआती रजिस्टेंस का सामना करना पड़ा। RSI इंडीकेटर तेजी के क्रॉसओवर में है, जो मज़बूत सकारात्मक गति का संकेत देता है। आगे चलकर इंडेक्स में मज़बूती बनी रह सकती है और यह मजबूती 25000 के ऊपर और भी बढ़ती दिखाई देगी। नीचे की तरफ निफ्टी में 24800 पर सपोर्ट बना है, जब तक निफ्टी अपने सपोर्ट लेवल के ऊपर बना रहेगा तब तक बाजार पॉजिटिव संकेत देगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें