Share market news: भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 7 अगस्त को मजबूत नोट पर बंद हुए। RBI की पॉलिसी के पहले निफ्टी 24300 के आसपास बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 874.94 अंक या 1.11 फीसदी बढ़कर 79,468.01 पर और निफ्टी 305 अंक या 1.27 फीसदी बढ़कर 24,297.50 पर बंद हुआ है। आज लगभग 2696 शेयरों में तेजी आई है। 698 शेयरों में गिरावट आई है और 72 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त कोल इंडिया, अडानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड कॉर्प, सिप्ला और विप्रो में रही। जबकि इंडसइंड बैंक, आयशर मोटर्स, ब्रिटानिया, टेक महिंद्रा और टाइटन कंपनी निफ्टी के टॉप लूजर रहे।
