Market outlook: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 31 जनवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market news: एक्सपायरी शब्द हमेशा वोलैटिलिटी के साथ जुड़ा होता है। आज निफ्टी ने तेजी पकड़ने से पहले सपाट शुरुआत की और कारोबारी सत्र के अधिकांश समय में एक निश्चित दायरे के भीतर उतार-चढ़ाव करता रहा। हालांकि,दोपहर में आई तेज गिरावट ने उसकी बढ़त को खत्म कर दिया

अपडेटेड Jan 30, 2025 पर 4:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Markt today : निफ्टी लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी लेकर बंद हुआ है। आज यह 86 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ

Stock market : 30 जनवरी को भारतीय इक्विटी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए और निफ्टी 23,250 के आसपास पहुंच गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 226.85 अंक या 0.30 फीसदी बढ़कर 76,759.81 पर और निफ्टी 86.40 अंक या 0.37 फीसदी बढ़कर 23,249.50 पर बंद हुआ। आज लगभग 2051 शेयरों में तेजी आई,1734 शेयरों में गिरावट आई और 117 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हीरो मोटोकॉर्प, भारती एयरटेल, सिप्ला, पावर ग्रिड कॉर्प आज के टॉप गेनर रहे। जबकि टाटा मोटर्स, श्रीराम फाइनेंस, अडानी एंटरप्राइजेज, बजाज फिनसर्व और अडानी पोर्ट्स आज के टॉप लूजर रहे।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक सपाट बंद हुए। सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो ऑटो, आईटी, मीडिया और कंज्यूमर ड्युरेबल्स में 0.4-2 फीसदी की गिरावट आई। जबकि तेल एवं गैस, बिजली, फार्मा, एनर्जी, पीएसयू, एफएमसीजी और रियल्टी में 0.5-1 फीसदी की बढ़त हुई।

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि एक्सपायरी शब्द हमेशा वोलैटिलिटी के साथ जुड़ा होता है। आज निफ्टी ने तेजी पकड़ने से पहले सपाट शुरुआत की और कारोबारी सत्र के अधिकांश समय में एक निश्चित दायरे के भीतर उतार-चढ़ाव करता रहा। हालांकि,दोपहर में आई तेज गिरावट ने उसकी बढ़त को खत्म कर दिया। लेकिन कारोबारी सत्र के अंतिम घंटे में आईमजबूत रिकवरी ने सूचकांक को 86.40 अंकों की बढ़त के साथ 23,249.50 पर बंद होने में मदद की। सेक्टरों की बात करें रियल्टी और एनर्जी टॉप परफॉर्मर रहे जबकि आईटी और मीडिया पिछड़ते दिखे।


निफ्टी आज अपने फॉलिंग वेज फॉर्मेशन से बाहर निकल गया है। यह एक अच्छा संकेत है। लेकिन कैंडलस्टिक पैटर्न उतना उत्साहजनक नहीं है। हम आगे तेजी की पुष्टि के लिए इंतजार करेंगे। अभी के लिए, 23350-23400 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है जबकि सपोर्ट 23065 पर है।

फिनफ्लुएंसर्स और रिसर्च एनालिस्ट्स पर SEBI की गिरी गाज, एक्सपर्ट्स से जानिए क्या है ये सही?

मिरे एसेट शेयरखान में तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी लेकर बंद हुआ है। आज यह 86 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। डेली चार्ट पर निफ्टी 20-डे मूविंग एवरेज (23300) पर पहुंच गया है जो रेजिस्टेंस के रूप में कार्य कर सकता है और आगे की तेजी को रोक सकता है। ऑवरली चार्ट पर मोमेंटम इंडीकेटर ने एक निगेटिव क्रॉसओवर को ट्रिगर किया है जो एक बिक्री संकेत है। इस प्रकार, हम शनिवार 01 फरवरी को होने वाले बड़े इवेंट से पहले कुछ कंसोलीडेशन की उम्मीद कर सकते हैं। निफ्टी के लिए 23120-23055 का जोन सपोर्ट के रूप में कार्य करेगा जबकि 23320-23350 शॉर्ट टर्म रजिस्टेंस के रूप में काम करेगा।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।