Get App

Market Outlook: अगले हफ्ते बाजार में तेजी रहेगी या गिरावट, तिमाही नतीजे और ट्रंप टैरिफ समेत ये 10 फैक्टर करेंगे तय

Market Outlook: सोमवार, 21 जुलाई से शुरू हो रहे कारोबारी हफ्ते में बाजार की कई अहम फैक्टर पर रहेगी। इनमें कंपनियों के तिमाही नतीजे और ट्रंप टैरिफ पर अपडेट शामिल हैं। जानिए अगले हफ्ते बाजार का रुख कैसा रहेगा, कौन-कौन से नए IPO आएंगे या लिस्ट होंगे। साथ ही, टेक्निकल व्यू और F&O सेगमेंट का हाल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 20, 2025 पर 10:47 PM
Market Outlook: अगले हफ्ते बाजार में तेजी रहेगी या गिरावट, तिमाही नतीजे और ट्रंप टैरिफ समेत ये 10 फैक्टर करेंगे तय
अगले सप्ताह विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रहेगी।

Market Outlook: पिछले कारोबारी हफ्ते शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। यह लगातार तीसरा हफ्ता था, जब बाजार में कमजोरी दिखी। 18 जुलाई को समाप्त सप्ताह में Nifty 50 मनोवैज्ञानिक 25,000 अंक के नीचे आ गया। यह गिरावट जून तिमाही के नतीजों की कमजोर शुरुआत और टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितता के कारण देखने को मिली। सोमवार को बाजार सबसे पहले Reliance Industries, ICICI Bank और HDFC Bank जैसे इंडेक्स हैवीवेट्स के नतीजों पर प्रतिक्रिया देगा, जो शुक्रवार बाजार बंद होने के बाद और शनिवार को जारी हुए।

Motilal Oswal Financial Services में रिसर्च और वेल्थ मैनेजमेंट के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका का मानना है कि वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता और Q1FY26 के नतीजों की सुस्त शुरुआत को देखते हुए बाजार फिलहाल कंसोलिडेशन मोड में बना रहेगा।

वहीं, Geojit Investments के रिसर्च हेड विनोद नायर के मुताबिक, प्रस्तावित अमेरिका-भारत मिनी ट्रेड एग्रीमेंट से अगर कोई सकारात्मक समाधान निकलता है, तो यह निर्यात-आधारित सेक्टरों के आउटलुक को मजबूत कर सकता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत के ऊंचे वैल्यूएशन को सही ठहराने के लिए मजबूत अर्निंग ग्रोथ जरूरी है।

आइए जानते हैं उन 10 अहम फैक्टर के बारे में, जो सोमवार, 18 जुलाई से शुरू हो रहे कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार की दिशा और दशा तय करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें