Market outlook : सेंसेक्स-निफ्टी 1% से ज्यादा गिरकर हुए बंद, जानिए 5 नवंबर को कैसी रह सकती है इनकी चाल

Market news : निफ्टी आज सपाट स्तर पर खुला और कारोबारी सत्र के पहले आधे हिस्से में इसमें गिरावट देखने को मिली। हालांकि कारोबारी सत्र के दूसरे आधे हिस्से में इसमें कुछ रिकवरी आई। लेकिन दिन के अंत में यह 309 अंक नीचे लाल निशान में बंद हुआ

अपडेटेड Nov 04, 2024 पर 4:08 PM
Story continues below Advertisement
Nifty trend : निफ्टी 24000 से नीचे गिर गया है। यह अपने हालिया कंसोलीडेशन पैटर्न से फिसल गया है। शॉर्ट टर्म में यह जब तक यह निर्णायक रूप से 24100 से ऊपर नहीं चला जाता, तब तक सेंटीमेंट कमजोर बना रहेगा

Stock markets : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में आज बिकवाली देखने को मिली है। सेंसेक्स-निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली रही है। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए हैं। रियल्टी, एनर्जी और तेल-गैस इंडेक्स में बिकवाली रही है। इंफ्रा और मेटल शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स आज 942 अंक गिरकर 78,782 पर बंदहुआ है। वहीं, निफ्टी 309 अंक गिरकर 23,995 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 459 अंक गिरकर 51,215 पर बंद हुआ है। मिडकैप 712 अंक गिरकर 55,785 पर बंद हुआ है। आज सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में गिरावट रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। जबकि निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में गिरावट रही।

5 नवंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

शेयरखान बाय बीएनपी परिबास के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी आज सपाट स्तर पर खुला और कारोबारी सत्र के पहले आधे हिस्से में इसमें गिरावट देखने को मिली। हालांकि कारोबारी सत्र के दूसरे आधे हिस्से में इसमें कुछ रिकवरी आई। लेकिन दिन के अंत में यह 309 अंक नीचे लाल निशान में बंद हुआ। डेली चार्ट पर पांच का कंसोलीडेशन रेंज टूट गया है जो गिरावट का रुझान फिर से शुरू होने का संकेत है। नीचे की ओर निफ्टी के 23600 - 23650 की ओर गिरने की संभावना है। ऊपर की ओर 24368 पर बड़ा रजिस्टेंस है।


बैंक निफ्टी में भी आज तेज गिरावट देखने को मिली। हालांकि यह 52000 - 51000 की व्यापक रेंज में रहा। बैंक निफ्टी के 52500 - 50500 की रेंज में कारोबार करने और निगेटिव रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना है। इसके लिए 50720 - 50600 पर बड़ा सपोर्ट है। जबकि रजिस्टेंस 51750 - 51800 पर दिख रहा है।

know your company : रामकृष्ण फोर्जिंग्स को एक्सपर्ट से मिल रही BUY कॉल, मैनेजमेंट से जानिए आगे का हाल

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी 24000 से नीचे गिर गया है। यह अपने हालिया कंसोलीडेशन पैटर्न से फिसल गया है। शॉर्ट टर्म में यह जब तक यह निर्णायक रूप से 24100 से ऊपर नहीं चला जाता, तब तक सेंटीमेंट कमजोर बना रहेगा। आगे निफ्टी में 23650 तक का करेक्शन आ सकता है। यह गिरावट और भी बढ़ सकती है। दूसरी ओर 24100 से ऊपर मजबूती दिखाने पर 24500 तक की तेजी आ सकती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।