भारतीय इक्विटी इंडेक्सेस ने 28 मार्च को समाप्त छोटे हफ्ते में ठोस लाभ दर्ज किया। वित्तीय वर्ष 2024 के अंतिम सत्र में इंडेक्सेस अपने रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंच गए। बाजारों को मिले-जुले वैश्विक बाजारों, एफआईआई के शुद्ध खरीदार बनने और चालू खाता घाटे में गिरावट का सहारा मिला। इस हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 819.41 या 1 प्रतिशत बढ़कर 73,651.35 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 इंडेक्स 260 अंक या 1 प्रतिशत बढ़कर 22,326.90 पर बंद हुआ।BSE Mid-cap Index में 1.3 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। इसमें मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, अरबिंदो फार्मा, इंडियन बैंक, इंडियन होटल्स कंपनी, मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में बढ़त रही। जबकि राजेश एक्सपोर्ट्स, सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया, शेफ़लर इंडिया, डेल्हीवेरी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लूजर्स रहे।
