Credit Cards

SEBI ने बायबैक नियमों में बदलाव को दी मंजूरी, रकम इस्तेमाल करने की समयसीमा बढ़ी

SEBI की बोर्ड बैठक में आज लिये गये फैसले के तहत एक्सचेंज रूट के जरिये होने वाले बायबैक नियम को हटाया जायेगा। इस नियम को चरणबद्ध तरीके हटाया जायेगा। वहीं QSB (QUALIFIED STOCK BROKER) के चयन के लिए कुछ नियम होंगे। नये नियमों के तहत कुछ बड़े ब्रोकर को QSB बनाया जाएगा। बायबैक पर ड्राफ्ट फाइल करने का नियम समाप्त कर दिया गया है

अपडेटेड Dec 20, 2022 पर 6:05 PM
Story continues below Advertisement
SEBI की बोर्ड मीटिंग में बायबैक से जुड़े दस्तावेज, विज्ञापन को प्रकाशित करना अनिवार्य कर दिया गया है। नये नियमों के तहत 18 दिन में बायबैक प्रक्रिया पूरी होगी

अपडेट

सेबी की आज हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिये गये हैं। जिसके तहत बायबैक नियमों में बदलाव को मंजूरी दे दी गई है। आज लिये गये फैसले के तहत एक्सचेंज रूट के जरिये होने वाले बायबैक नियम को हटाया जायेगा। इस नियम को चरणबद्ध तरीके से हटाने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही टीवी-18 की खबर पर मुहर लग गई है। गौरतलब है कि सीएनबीसी-टीवी 18 ने पहले ही बताया था कि सेबी की आज होने वाली बैठक में बायबैक नियमों को मंजूरी दी जा सकती है।

इसके अलावा आज की बैठक में ये तय किया गया कि QSB के चयन के लिए कुछ नियम होंगे। कुछ बड़े ब्रोकर को QSB बनाया जाएगा। बायबैक पर ड्राफ्ट फाइल करने का नियम हटा दिया गया है। मर्चेंट बैंक की वेबसाइट पर SEs अनिवार्य कर दिया गया है। इतना ही नहीं बायबैक से जुड़े दस्तावेज, विज्ञापन प्रकाशित करना अनिवार्य कर दिया गया है। अब से 18 दिन में बायबैक प्रक्रिया पूरी होगी।


सेबी ने अपने फैसले में रिकॉर्ड डेट से 1 दिन पहले प्राइस बढ़ाने की छूट दी है। इसके तहत एक दिन पहले तक बायबैक प्राइस बढ़ा सकते हैं। कंपनियों को बायबैक प्राइस बढ़ाने की रियायत मिलेगी। बायबैक के लिए एक्सचेंज में अलग विंडो होगी। यहां तक बायबैक को समझने के लिए भी अलग विंडो बनाई जाएगी।

बैठक में बायबैक की न्यूनतम सीमा 50% से बढ़ाकर 75% करने को मंजूरी मिली है। बायबैक के लिए अमाउंट यूटिलाइजेशन सीमा यानी कि रकम इस्तेमाल करने की समयसीमा 75% हुई है। कुल मिलाकर आज की बैठक में बायबैक के लिए अमाउंट यूटिलाइजेशन सीमा बढ़ा दी गई है।

आज मंगलवार 20 दिसंबर को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India (SEBI) की अहम बोर्ड बैठक होगी। इस बैठक में रेगुलेटर द्वारा बाजार से जुड़े तमाम मुद्दो पर चर्चा हो सकती है। किन बातों पर विचार करने के बाद उस पर फैसला लिया जा सकता है। इन सब बातों पर हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-टीवी 18 ने सूत्रों से जानकारी हासिल की है। जिसके मुताबिक आज की SEBI बोर्ड बैठक के एजेंडा में MIIs गवर्नेंस पर चर्चा हो सकती है। जबकि SEBI बैठक में इवेंट से जुड़े डिस्क्लोजर पर भी चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा जानते हैं और किन अहम बातों पर चर्चा हो सकती है-

टीवी-18 के यश जैन ने आज होने वाली सेबी बैठक के एजेंडा पर जानकारी देते हुए कहा कि सेबी बोर्ड बैठक में आज बायबैक समेत 3 बड़े नियमों पर चर्चा हो सकती है। इन नियमों पर सेबी फैसला ले सकता है। सेबी हाल में बायबैक पर कंसल्टेशन पेपर लाई थी। इसके मुताबिक 2025 से ओपन मार्केट बायबैक हो बंद सकता है।

यश ने आगे कहा कि कर्जमुक्त कंपनियां 1 साल में टेंडर रूट से 2 बायबैक ला सकती हैं। लेकिन दोनों बायबैक के बीच कम से कम 6 महीने का अंतर जरूरी है। मार्केट रेगुलेटर द्वारा ऐसा नियम लाया जा सकता है। इसके अलावा आज की बैठक में बायबैक की रकम बढ़ाने पर भी फैसला लिये जाने की संभावना है।

एक एक्सपर्ट ने 1 दिन में कमाया 5% का रिटर्न, जानिये आज किन स्टॉक्स पर उन्होंने खेला दांव

उन्होंने अपनी रिपोर्ट को आगे बढ़ाते हुए कहा कि बैठक में पेड अप कैपिटल के अधिकतम 40% तक बायबैक को मंजूरी मिलना संभव नजर आ रहा है। अभी पेड अप कैपिटल के 25% की लिमिट है। इसके अलावा आज की बैठक में बायबैक प्रक्रिया की अवधि कम करने का भी प्रस्ताव लाया जा सकता है।

यश जैन ने कहा कि अप्रैल 2023 से अवधि 6 महीने से घटाकर 66 दिन करने का प्रस्ताव भी बैठक में आ सकता है। वहीं अप्रैल 2024 से बायबैक अवधि घटाकर 22 दिन करने का प्रस्ताव भी लाया जा सकता है। इसके साथ ही सेबी की बैठक में MIIs गवर्नेंस पर भी चर्चा मुमकिन है। इसके अलावा SEBI बैठक में इवेंट से जुड़े डिस्क्लोजर पर भी चर्चा हो सकती है।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।