Get App

Stock Market Trend : कच्चे तेल के 92 डॉलर प्रति बैरल के पार निकलने से बाजार का मूड हुआ खराब, जानिए अब क्या हो रणनीति

Stock Market Trend : ट्रंप टैरिफ के डर से फार्मा सेक्टर का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स करीब फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। ऑरो फार्मा, जायडस लाइफ और ल्यूपिन में गिरावट है। तीनों शेयर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। फार्मा के साथ ही रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी फिसले हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 22, 2026 पर 11:25 AM
Stock Market Trend : कच्चे तेल के 92 डॉलर प्रति बैरल के पार निकलने से बाजार का मूड हुआ खराब, जानिए अब क्या हो रणनीति
Stock Market Trend : जियोजित इन्वेस्टमेंट्स वीके विजयकुमार का कहना है कि बड़े बैंकिंग शेयरों में कीमतों में गिरावट का दौर अब खत्म होता दिख रहा है। इस सेक्टर में वैल्यू दिख रही है

Stock Market Trend :  कच्चे तेल के 92 डॉलर प्रति बैरल के पार निकलने से बाजार का मूड खराब हुआ है। निफ्टी 200 अंक फिसलकर 24000 के स्तर के नीचे आ गया है। बैंक निफ्टी में 550 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट है। ICICI BANK, SBI और HDFC बैंक ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी आज बिकवाली देखने को मिल रही है। वहीं वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX करीब 5 फीसदी उछलकर 13 के ऊपर आ गया है। ट्रंप टैरिफ के डर से फार्मा सेक्टर का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स करीब फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। ऑरो फार्मा, जायडस लाइफ और ल्यूपिन में गिरावट है। तीनों शेयर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं।

फार्मा के साथ ही रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी फिसले हैं। साथ ही फाइनेंशियल सर्विसेस और कैपिटल मार्केट इंडेक्स भी एक फीसदी से ज्यादा नीचे है। हालांकि चुनिंदा ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है। TVS मोटर्स और बजाज ऑटो तीन फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं।

निफ़्टी आउटलुक और स्ट्रैटेजी

वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के फाउंडर और CEO आशीष क्याल का कहना है कि पिछले कुछ हफ़्तों से निफ़्टी एक दायरे में ही कारोबार कर रहा है। यह ध्यान देने वाली बात है कि कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी (कीमतें निचले स्तर से बढ़कर $92 प्रति बैरल तक पहुंच गईं) और भारतीय रुपये की कीमत में गिरावट के बावजूद, निफ़्टी 24,000 के स्तर से ऊपर बना हुआ है। यह बेहतर प्रदर्शन का संकेत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें