ऑल-टाइम हाई पर टिकने के लिए बाजार तैयार, बैंक निफ्टी के लिए अब अगला टारगेट 60,000 पर होगा

बाजार बिल्कुल ऑल-टाइम हाई पर टिकने के लिए तैयार है। बैंक निफ्टी अब 60,000 के तीसरे बड़े टारगेट के काफी करीब है। मिडकैप इंडेक्स भी ऑल-टाइम हाई पर है। सिर्फ निफ्टी IT और स्मॉलकैप अपने हाई से काफी दूर हैं। कल ऑल-टाइम हाई पर थोड़ी मुनाफावसूली आई थी, लेकिन बाजार में डबल टॉप जैसा कोई बड़ा रिस्क नहीं दिख रहा

अपडेटेड Nov 28, 2025 पर 9:17 AM
Story continues below Advertisement
बैंक निफ्टी में अब अपना ट्रेलिंग SL 59,200 पर ले आएं। 60,000 का तीसरा बड़ा टारगेट आज या अगले हफ्ते कभी भी आ सकता है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

 बाजार बिल्कुल ऑल-टाइम हाई पर टिकने के लिए तैयार है। बैंक निफ्टी अब 60,000 के तीसरे बड़े टारगेट के काफी करीब है। मिडकैप इंडेक्स भी ऑल-टाइम हाई पर है। सिर्फ निफ्टी IT और स्मॉलकैप अपने हाई से काफी दूर हैं। कल ऑल-टाइम हाई पर थोड़ी मुनाफावसूली आई थी, लेकिन बाजार में डबल टॉप जैसा कोई बड़ा रिस्क नहीं दिख रहा है और बाजार के पास पूरे दिसंबर में संकेतों की भरमार है। और ज्यादातर संकेत इस हफ्ते मैक्रो इकॉनमी से जुड़े हैं। आज Q2 GDP के आंकड़े आने हैं। अगले हफ्ते RBI की मॉनेटरी पॉलिसी है। और उसके अगले हफ्ते US फेड की अहम बैठक है।


बाजार: आज के संकेत

आज का सबसे बड़ा संकेत है शाम को आने वाला Q2 GDP का आंकड़ा। Q1 के शानदार 7.8% के बाद Q2 में 7.4% का अनुमान है। अगर Q2 GDP 7.4% या इससे थोड़ी सी भी ऊपर बढ़ी तो बहुत बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर होगा। ध्यान रखिए, महंगाई तो पहले से ही लाइफ-टाइम लो पर है। RBI गवर्नर पहले ही कह चुके हैं कि रेट कट के लिए पूरी तरह खुले हैं। मजबूत इकॉनमी + कम महंगाई + कम ब्याज दरें = ये जबर्दस्त कॉम्बिनेशन है और यही कारण है कि बैंक निफ्टी इस रैली को लीड कर रहा है और अभी तो बैंक निफ्टी के 2 सबसे बड़े शेयर चले ही नहीं हैं। सोचिए अगर ICICI बैंक और HDFC बैंक भी चल पड़े तो क्या होगा।

बाजार ऊपर लेकिन मेरा पोर्टफोलियो नीचे?

इसके 2 कारण हो सकते हैंइसका एक जवाब है, आपने बहुत ज्यादा स्मॉलकैप शेयर ले लिए हैं। इस साल स्मॉलकैप इंडेक्स 5% नीचे है। निफ्टी ने इस साल 11% और मिडकैप ने 7% रिटर्न दिए हैं। दरअसल रिटेल निवेशक पूरी तरह स्मॉलकैप में फंस चुका है। स्मॉलकैप के साथ यही दिक्कत होती है। जब स्मॉलकैप गिरते हैं तो निकलने का मौका ही नहीं मिलता।

इसका दूसरा जवाब है, बाजार के मैसेज को आपने नहीं सुना। जरूरी नहीं है कि जो 2023 में चला था वही 2025 में भी चलेगा। आपको बाजार की थीम को समझना जरूरी है।

ठीक है, तो अब आगे क्या चलेगा?

ये तो बाजार ही तय करेगा, लेकिन हम एक अनुमान तो लगा ही सकते हैं। इस समय की सबसे बड़ी थीम हैं – रेट कट और नतीजों में सुधार। सोचिए कैनरा बैंक, श्रीराम फाइनेंस, हीरो मोटो और अशोक लेलैंड क्यों दौड़ रहे हैं? मैंने 4 नाम लिए, लेकिन ये चारों अपनी-अपनी इंडस्ट्री को प्रतिनिधित्व करते हैं। सितंबर 2024 से मार्च 2025 तक बाजार एक खतरनाक vicious cycle में फंसा था। महंगाई ऊपर, ग्रोथ नीचे, ब्याज दरें ऊपर, नतीजे खराब थे। अब महंगाई नीचे, ग्रोथ ऊपर, भारी-भरकम टैक्स कटौती और रेट भी घटने वाले हैं। इसे बोलते हैं vicious cycle से virtuous cycle में बदलना और इसी वजह से हम घरेलू इकोनॉमी से जुड़े शेयरों पर सुपर बुलिश हैं। बस इसमें थोड़ा सा तड़का और लगा दीजिए IT और फार्मा का। खासकर वो IT और फार्मा शेयर जहां ग्रोथ भी है और वैल्युएशन भी कम हैं।

निफ्टी पर रणनीति

बड़ा रजिस्टेंस 26,275-26,325 पर है। 26,325 के ऊपर 26,450-26,500 तक कोई रजिस्टेंस नहीं। पहला सपोर्ट 26,100-26,150 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 26,000-26,050 पर है। मौजूदा लॉन्ग लौदों पर 26,000 का सख्त SL रखें। खरीदारी का बेस्ट जोन 26,125-26,175 पर है इसके लिए SL 26,000 रखें। इस बाजार को शॉर्ट करने का सोचें भी नहीं।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी में अब अपना ट्रेलिंग SL 59,200 पर ले आएं। 60,000 का तीसरा बड़ा टारगेट आज या अगले हफ्ते कभी भी आ सकता है।RBI पॉलिसी से पहले बैंक निफ्टी को शॉर्ट करने की गलती बिल्कुल ना करें। हैरानी नहीं होगी अगर बैंक निफ्टी 60,500 या सीधे 61,000 भी पहुंच जाए। बैंक निफ्टी इस समय एक रफ्तार पकड़ी हुई ट्रेन है। इसमें अगर चढ़ नहीं सकते तो कम से कम इसके आगे मत कूदिए। 59,500 तक की कोई भी गिरावट मिले तो खरीदें और 59,200 का सख्त SL लगाएं।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।