बाजार का सेटअप काफी overbought, आज रहें थोड़ा सर्तक: अनुज सिंघल

अनुज ने आगे कहा कि आज के लिए ब्रेंट में बड़ी गिरावट फैक्टर हो सकता है। भारतीय इकोनॉमी के लिए क्रूड का गिरना बड़ा पॉजिटिव है। चुनिंदा FMCG, OMCs, पेंट, एविएशन शेयर अच्छा कर सकते हैं। नई सीरीज का पहला पूरा हफ्ता, बाजार की दिशा के लिए अहम है

अपडेटेड Sep 02, 2024 पर 8:29 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 25,250-25,300 (All-time high) पर है

आज की बाजार की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में अब एक दौर की रैली पूरी हो चुकी है। स्विंग ट्रेडर्स इन स्तरों पर कुछ मुनाफावसूली कर सकते हैं। नई लॉन्ग पोजीशन के लिए 24,700-24,800 एंट्री का अच्छा जोन है। 12 दिन की लगातार रैली के बाद निफ्टी काफी बढ़ चुका है। बाजार का यहां से एक रिस्क वो रेगुलेटर की तरफ से हो सकता है। SEBI ने F&O शेयरों के एंट्री, एक्जिट के नियमों में बदलाव किया है। बड़ा सवाल यह है कि क्या रेगुलेटर की तरफ से और कदम उठाए जाएंगे?

अनुज ने आगे कहा कि आज के लिए ब्रेंट में बड़ी गिरावट फैक्टर हो सकता है। भारतीय इकोनॉमी के लिए क्रूड का गिरना बड़ा पॉजिटिव है। चुनिंदा FMCG, OMCs, पेंट, एविएशन शेयर अच्छा कर सकते हैं। नई सीरीज का पहला पूरा हफ्ता, बाजार की दिशा के लिए अहम है। सेटअप काफी overbought, बाजार को कुछ करेक्शन की जरूरत है।

F&O: ENTRY, EXIT के नियम बदले


अनुज ने कहा कि वायदा में ENTRY, EXIT पर SEBI का नया सर्कुलर जारी किया है। नए नियमों से करीब 80 नए शेयरों की एंट्री का अनुमान है।। मौजूदा करीब 20 शेयर F&O से बाहर हो सकते हैं। बाहर होने वाले शेयर की एक साल बाद ही दोबारा एंट्री नहीं होगी।

बता दें कि SEBI ने वायदा कारोबार में ENTRY और EXIT के नियम बदले है। एंट्री के लिए MARKET WIDE POSITION LIMIT 500 के बदले 1500 करोड़ होगी। एवरेज डेली वेल्यू और MQSOS से जुड़े CRITERIA भी बदले है। जोमैटो, जियो फाइनेंस, टाटा टेक समेत 80 शेयरों की एंट्री संभव है। मौजूदा कई शेयर बाहर हो सकते हैं। SEBI के नए नियमों पर नुवामा का कहना है कि फरवरी 2025 या उसके बाद बदलाव होगे।

F&O से किसका EXIT संभव?

Abbott India, Sun TV Network, Metropolis, Ipca Labs, Gujarat Gas, Granules India, Can Fin Homes, Mahanagar Gas, Atul,

GNFC, INDIAMART, Bata India, United Breweries, Syngene,City Union Bank, IDFC, Coromandel, Dr Lal Pathlabs के शेयर एफएंडओ से बाहर हो सकते है।

F&O में किसकी एंट्री संभव?

Jio Financial, Zomato, DMART, IRFC, RVNL, NHPC, IREDA, HUDCO, Mazagaon Dock, Cochin Shipyard, Yes Bank, Varun Beverages, Adani Green, Apar Industries Jindal Stainless के शेयर एफएंडओ सेगमेंट में एंट्री ले सकते है।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 25,250-25,300 (All-time high) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,350-25,400 (ऑप्शन जोन) पर है। पहला सपोर्ट 25,130-25,200 (ऑप्शन जोन) पर है। वहीं बड़ा सपोर्ट 24,800-24,850 (चार्ट के मुताबिक) है। मौजूदा लॉन्ग पोजीशन में मुनाफावसूली करें या फिर 25,100 का SL रखें। 25,100 के नीचे 24,800 भी टेस्ट हो सकता है। 24,700-24,800 एंट्री का अच्छा जोन है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

अनुज ने बैंक निफ्टी पर अपनी राय देते हुए कहा कि नए शिखर से निफ्टी बैंक 4% दूर है। निफ्टी बैंक में अब भी पोजीशनल कमफर्ट नहीं है। इसका पहला सपोर्ट 51,000 (20 DEMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 50,800 (50 DEMA) पर है। वही पहला रजिस्टेंस 51,500 (चार्ट के मुताबिक) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 52,000 (ऑप्शन के मुताबिक) है। सख्ती से सिर्फ इंट्राडे और दोनों तरफ ट्रेड करें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।