आज बाजार का सेटअप कैसा है और निफ्टी-बैंक निफ्टी में कैसे हो सकती है कमाई इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार पिंग पोंग का खेल बन गया है। तीन दिन से बाजार ने ऑप्शन राइटर्स को फंसाया है। निफ्टी 17800-18,200 की रेंज में घूम रहा है। 18200 के पास बेचना और 17800 के पास लेना काम कर रहा है। लॉन्ग सौदों पर 17,774 और शॉर्ट सौदों पर 18,251 का SLरखें। 17774 या फिर 18251 निकलने के बाद ही बड़ी तेजी संभव है। जनवरी में FIIs ने 10125 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। वहीं, DIIs ने 6287 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। फेड चेयरमैन जिरोम पॉवेल महंगाई पर अपने रुख पर कायम हैं।
ग्लोबल संकेतों की बात करें तो डॉलर में कमजोरी जारी है। डॉलर इंडेक्स 103 के पास दिख रहा है। USD-INR 83.27 से गिरकर 81.78 पर आ गया है। चीन का खुलना बड़ी थीम है। अलीबाबा 4 फीसदी ऊपर दिख रहा है। चीन से जुड़े शेयर अच्छा करते रहेंगे। मेटल इंडेक्स गिरकर 20 DMA तक आ गया है। मेटल इंडेक्स आज चल सकता है। बाजार में अब मेटल ही बड़ी थीम है।
निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी कल फिर 20 DMA और 20 DEMA पर रुका था। निफ्टी में 20 DMA नीचे गिर रहा है, रैली का टिकना मुश्किल है। निफ्टी का पहला सपोर्ट 17856 पर और बड़ा सपोर्ट 17774 पर है। निफ्टी पर 17856 नहीं टूटा तो बड़ी शॉर्ट कवरिंग संभव है। 17856 का स्तर टूटा तो नीचे 17774 भी संभव है। 17774-17856 शॉर्ट सौदे लेने का अच्छा जोन है। बाजार अब भी 'गिरावट में खरीदें' और 'रैली में बेचने' का है। लॉन्ग सौदों पर 17774 का SL रखें। निफ्टी का 20 week exponential moving average 17810 पर है।
कल निफ्टी बैंक 10, 20 और 50 DEMA के नीचे बंद हुआ। निफ्टी बैंक ने कमजोरी के साफ संकेत दिखाए हैं। इस महीने निफ्टी 1 फीसदी गिरा है। निफ्टी बैंक 2.3 फीसदी नीचे फिसला है। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या निफ्टी बैंक लीडरशिप छोड़ रहा है? ICICI बैंक 10 फीसदी नीचे है। इसका 200 DMA 4-5 फीसदी दूर है। निफ्टी बैंक के चलने के लिए ICICI बैंक में बॉटम बनना जरूरी है। निफ्टी बैंक ने कल 2023 का निचला स्तर बनाया था। 26 दिसंबर का निचला स्तर 41569 अब लक्ष्मण रेखा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।