SGX Nifty से मिल रहे सुस्त संकेतों को देखते हुए लग रहा है कि सेंसेक्स-निफ्टी की शुरुआत आज सपाट हो सकती है। SGX Nifty 18 अंकों की हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि दूसरे एशियाई बाजारों में अच्छी बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। कल के कारोबार में अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। ऐसे में आज भारतीय बाजारों और इंडेक्स में क्या हो कमाई की रणनीति? आइए इस पर जानते हैं सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार की राय।
निफ्टी पर क्या हो रणनीति? इस पर अपनी राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 18005-18060 के स्तर पर है। इसके बाद बड़ा रेजिस्टेंस 18118-18139/168 पर है। निफ्टी के लिए पहला बेस 17848-17786 पर और बड़ा बेस 17718-17671 पर है। 17966 के नीचे कल के शॉर्ट ट्रेड में 17858 का टार्गेट हासिल होता दिखा। FIIs की ओर से बिकवाली जारी है। 18000 से 18300 तक की कॉल में भारी राइटिंग देखने को मिली है। FIIs ने पुट में शॉर्ट पोजिशन कवर की है। 17800 की पुट का OI घटा है। वहीं, 17700 की पुट में एक्शन दिखा है। 13 सत्रों में चौथी बार निफ्टी ने 100 DEMA पर सपोर्ट लिया है। 100 DEMA टूटा तो गिरावट बढ़ेगी। सेक्टर और शेयर की परफॉर्मेंस के हिसाब से ट्रेड लें। पहले रेजिस्टेंस के नीचे दबाव दिखे तो SELL सौदौं के बारे में सोचें। 18848-786 के नीचे फिसला तो गिरावट बढ़ेगी। 18060 पार हुआ तो 18118-139 तक तेजी संभव है। 18168 पार होना मुश्किल लग रहा है।
बैंक निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका पहला रेजिस्टेंस 42293-42421 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 42638-42770 पर है। इसका पहला बेस 41820-41705 पर और बड़ा बेस 41355-41117 पर है। 42241 के नीचे शॉर्ट कारगर रहा है। 41890 का टार्गेट हासिल हो गया है। बैंक निफ्टी 50DEMA के नीचे फिसल गया है। 42200 से 42500 तक भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली है। ICICI बैंक के बाद HDFC बैंक और SBI भी दबाव में आया है। पहले रेजिस्टेंस के नीचे तक दबाव बना रहेगा। बेचें और हर उछाल में बेचें। नीचे की ओर कल का निचला स्तर 41820 और 41705 अहम हैं। ये दोनों स्तर टूटे तो गिरावट और बढ़ेगी। पहले रेजिस्टेंस और 42421-42510 के ऊपर ही तेजी आएगी। 42510 के ऊपर निकला तो 20 DEMA याना 42770 का स्तर संभव है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।