बल्क डील्स
बल्क डील्स
बिलकेयर (Bilcare): रेखा झुनझुनवाला ने कंपनी में 46 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से 7.94 लाख शेयर बेचे हैं। हालांकि, गुट्टिकोंडा वारा लक्ष्मी ने कंपनी में 45.88 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर 8.24 लाख शेयर खरीदे हैं। पिछले सत्र में झुनझुनवाला ने बिलकेयर के 1.35 लाख शेयर बेचे थे।
तूतीकोरिन अल्कली केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (Tuticorin Alkali Chemicals and Fertilizers): सिट्रीन फंड ने खुले बाजार में लेनदेन के माध्यम से कंपनी में 40.10 लाख शेयर 62.30 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर बेचे हैं। वहीं, मर्केंटाइल वेंचर्स ने इसी कीमत पर 40 लाख शेयर खरीदे हैं।
11 जनवरी को होने वाली इंवेस्टर्स मीटिंग
टाटा स्टील (Tata Steel): कंपनी के अधिकारी ओंटारियो टीचर्स पेंशन प्लान के साथ बातचीत करेंगे।
ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton): कंपनी के अधिकारी इक्विरस कैपिटल, दौलत कैपिटल, अर्जव पार्टनर्स, एलारा कैपिटल, अरिहंत कैपिटल, एवी फिनकॉर्प और मोतीलाल ओसवाल एएमसी से मिलेंगे।
इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया (Electronics Mart India): कंपनी के अधिकारी मुंबई में निवेशकों और एनालिस्ट्स से मिलेंगे।
जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless): कंपनी के अधिकारी निवेशक बैठक में शामिल होंगे।
Xpro India: कंपनी के प्रतिनिधि एनालिस्ट्स और निवेशकों से मिलेंगे।
खबरों वाले शेयर
अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports and Special Economic Zone): अडानी पोर्ट्स एंड गैडोट ग्रुप ने इजरायल सरकार से हाइफा पोर्ट कंपनी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इस कंसोर्टियम ने जुलाई 2022 के दौरान 1.18 बिलियन डॉलर के ऑफर प्राइस पर एचपीसी के लिए बोली जीती थी। पोर्ट की रियायत अवधि 2054 तक है।
पीसी ज्वेलर (PC Jeweller): दिसंबर 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी ने घरेलू बाजार में 829.10 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। वहीं, पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी ने 600.18 करोड़ रुपए की बिक्री की थी। कंपनी की घरेलू बिक्री में दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। इस तिमाही के दौरान कंपनी ने कटिहार (बिहार) में एक नया फ्रेंचाइजी शोरूम भी खोला है।
उत्तम शुगर मिल्स (The company has increased its distillery capacity): कंपनी अपने बरकार्टपुर प्लांट (Barkartpur plant) की डिस्टिलरी क्षमता (इथेनॉल) 150 KLPD से बढ़ाकर 250 KLPD कर लिया है। सरकार की नीति और राष्ट्रीय स्तर पर इथेनॉल की बढ़ती मांग को देखते हुए डिस्टिलरी की क्षमता बढ़ाने का फैसला लिया गया है। कंपनी ने अपनी गन्ने की पेराई क्षमता को भी 23,750 TCD से बढ़ाकर 26,200 TCD कर लिया है।
टाटा मोटर्स (Tata Motors):टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने साणंद स्थित प्रॉपर्टी और फोर्ड इंडिया के वीएम संयंत्र और मशीनरी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। दोनों कंपनियों ने 725.7 करोड़ रुपये में गुजरात के साणंद में फोर्ड इंडिया के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के अधिग्रहण के लिए अगस्त 2022 में यूनिट ट्रांसफर एग्रीमेंट किया था।
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda): इस सरकारी बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड-बेस्ड लेंडिंग रेट MCLR) 35 बेसिस प्वाइंट यानी 0.35 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई दरें 12 जनवरी से प्रभावी होंगी।
क्यूपिड (Cupid): कंपनी को संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष से पुरुष कंडोम और वाटर बेस्ड लुब्रिकेंट की आपूर्ति के लिए 5.21 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। ये ऑर्डर जून 2023 तक पूरा किया जाना है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।