Get App

Market Strategy: इस समय बड़े शेयरों से मिल रही बाजार को लीडरशिप, अनुज सिंघल से जानें नए हाई के करीब इस लेवल बनेगा रजिस्टेंस

Market Strategy: अगर आपने पूरी रैली खेली है तो समान रणनीति रखें। अब तो FIIs की कैश में खरीदारी और शॉर्ट कवरिंग भी शुरू हुई है। मोमेंटम वाला बाजार कुछ भी कर सकता है। जब तक पिछले दिन का निचला स्तर बरकरार है, बने रहें। जिन्होंने इस रैली को मिस किया है वो फर्स्ट सपोर्ट तक की गिरावट में खरीदारी करें। शुक्रवार को भी बैंक निफ्टी ने एक शानदार ट्रेड दी थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 30, 2025 पर 9:11 AM
Market Strategy: इस समय बड़े शेयरों से मिल रही बाजार को लीडरशिप, अनुज सिंघल से जानें नए हाई के करीब इस लेवल बनेगा रजिस्टेंस
बाजार में नए हाई के करीब थोड़ा रजिस्टेंस आएगा, लेकिन अच्छी बात यह है कि लीडरशिप की की दिक्कत नहीं है। बाजार में इस समय बड़े शेयरों से लीडरशिप मिल रही है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

एक आसान रणनीति को लागू करने पर 1000 अंक मिले। रणनीति क्या थी? – पिछले दिन के निचले स्तर का स्टॉपलॉस लगाइए। अभी भी रणनीति वही है। आज का ट्रेलिंग स्टॉपलॉस 25,525। जिस दिन भी ट्रेलिंग स्टॉपलॉस लगा, उस दिन तक मोटा मुनाफा होगा। हो सकता है ये आज लगे या हो सकता है नए शिखर तक न लगे। हम इस समय केवल स्टॉपलॉस को एडजस्ट कर रहे हैं। लक्ष्य तय करने का हक हमने बाजार को दिया है।

बाजार: कैसा है स्ट्रक्चर?

बाजार में नए हाई के करीब थोड़ा रजिस्टेंस आएगा, लेकिन अच्छी बात यह है कि लीडरशिप की की दिक्कत नहीं है। बाजार में इस समय बड़े शेयरों से लीडरशिप मिल रही है। रिलायंस में शुक्रवार को 1000 Cr की डिलीवरी खरीदारी हुई। रिलायंस एक बड़े double top को तोड़ने के लिए तैयार है। अगर रिलायंस नए शिखर पर जाता है, तो ये निफ्टी की बड़े पैमाने पर मदद करेगा। HDFC बैंक और ICICI बैंक पहले से ही लाइफटाइम हाई पर हैं। इंफोसिस, SBI और L&T अब भी नए शिखर से चंद कदम दूर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें