Market Strategy: बाजार में चल रही रैली कब तक रहेगी कायम? अनुज सिंघल से जानें इंडेक्स में क्या होनी चाहिए रणनीति

Market Strategy: अनुज सिंघल ने कहा कि कल की रैली एक high frequency data के चलते आई। दोपहर के बाद की तेजी में एक्सपायरी का बड़ा हाथ था। बाजार बहुत ओवरसोल्ड था, एक ट्रिगर की जरूरत थी। बाजार को ऑटो सेल्स के रुप में ट्रिगर मिला। लेकिन ध्यान रखें 2-व्हीलर्स की बिक्री अब भी कमजोर है। पिछली बार भी रैली 24,800 पर फेल हुई थी

अपडेटेड Jan 03, 2025 पर 9:05 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 23,850-24,000 (200 DMA, 10 और 20 DEMA) पर है जबकि पहला सपोर्ट 23,700-23,800 (ऑप्शन जोन, कल का निचला स्तर) पर है।

Market Strategy: अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार की कल की रैली के 3 कारणों से रही। पहला दिसंबर के शानदार ऑटो बिक्री आंकड़े, दूसरा कारण बैंकों का शानदार Q3 डिपॉजिट ग्रोथ रेट और तीसरा दिसंबर में जॉब इंडेक्स में 9% का उछाल। सभी 3 कारण फंडामेंटल स्वभाव के है। सब बदल गया है अभी ये कहना जल्दबाजी होगी। आज DMART का अपडेट भी उत्साह बढ़ाने वाला है। FIIs लौट आए, कैश और F&O में खरीदारी की है। अगले कुछ दिन, ट्रेलिंग SL के साथ लॉन्ग रहें।

बाजार: क्या हो रणनीति?

अनुज सिंघल ने कहा कि FIIs की 13 दिसंबर के बाद कैश में खरीदारी की है। FIIs के कैश वॉल्यूम में कल 5x से ज्यादा का उछाल आया। अब भी FIIs के वॉल्यूम 100% पर हैं। सोमवार से FIIs के वॉल्यूम 100% होने चाहिए। F&O में FIIs ने शॉर्ट कवरिंग की, लॉन्ग जोड़े। FIIs ने 21,400 लॉन्ग जोड़े और 10,500 शॉर्ट काटे। स्टॉक फ्यूचर्स में भी FIIs की भारी खरीदारी रही।

एक नजरिया ये था कि 6 जनवरी से पहले निफ्टी 24,200 हो सकता है। कल निफ्टी ने एक ही दिन में 200 DMA और 20 DEMA को पार किया है। DMART Q3 अपडेट 17% आय ग्रोथ पर रहा। DMART में ज्यादातक मिडिल क्लास सामान लेता है। निफ्टी में अपने ट्रेलिंग SL को 23,850 पर ले आएं। इंट्राडे में गिरावट पर खरीदारी करें जबतक 24,000 बचा है।


कल की तेजी पर कितना भरोसा करें?

अनुज सिंघल ने कहा कि कल की रैली एक high frequency data के चलते आई। दोपहर के बाद की तेजी में एक्सपायरी का बड़ा हाथ था। बाजार बहुत ओवरसोल्ड था, एक ट्रिगर की जरूरत थी। बाजार को ऑटो सेल्स के रुप में ट्रिगर मिला। लेकिन ध्यान रखें 2-व्हीलर्स की बिक्री अब भी कमजोर है। पिछली बार भी रैली 24,800 पर फेल हुई थी। एक रिस्क हमेशा रहेगा कि ये भी एक counter trend रैली है। लेकिन इसका पता हमेशा इवेंट होने के बाद ही चलेगा। एक ट्रेडर का काम है रिस्क-रिवॉर्ड के हिसाब से फैसले लेना।

उन्होंने आगे कहा कि आगे चलकर बड़े बैंकों और FMCG कंपनियों के आंकड़े अहम रहेंगे। मैनेजमेंट की कमेंट्री पर भी ध्यान देने की जरूरत है। अच्छे आंकड़े, अच्छी कमेंट्री वाले शेयरों में रहना सबसे बेहतर है। उदाहरण के तौर पर अशोक लेलैंड और मारुति है। दूसरे नंबर पर उम्मीद के मुताबिक नतीजे और अच्छी कमेंट्री वाली कंपनियां होंगी। उदाहरण के तौर पर टाटा मोटर्स और Hyundai

खराब नतीजों और कमजोर कमेंट्री वाली कंपनियों से दूर रहें।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 23,850-24,000 (200 DMA, 10 और 20 DEMA) पर है जबकि पहला सपोर्ट 23,700-23,800 (ऑप्शन जोन, कल का निचला स्तर) पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 24,250-24,300 (50 DEMA जोन) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 24,380-24,450 (ऑप्शन जोन)। लॉन्ग रहें, SL को बढ़ाकर 23,850 पर लाएं। खरीदारी का जोन 24,000-24,050, और स्टॉपलॉस 23,850 पर लगाए। कल का निचला स्तर टूटा अब तभी बिकवाली का ट्रेड खुलेगा।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक का पहला सपोर्ट 51,400-51,500 (10 और 50 DEMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 51,000-51,200 (Previous resistance) पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 51,700-51,800 (20 DEMA) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 51,850-52,000 (50 DEMA) पर है। खरीदारी का जोन 51,200-51,400 पर है इसके लिए SL 51,000 पर लगाए।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।