Market Insight : IT शेयरों के दम पर मार्केट की मजबूती लौटी है। निफ्टी 24150 के पार चला गया है। सेंसेक्स करीब 300 प्वाइंट से ज्यादा ऊपर ट्रेड कर रहा है। मिडकैप-स्मॉलकैप में भी एक्शन है। हालांकि बैंक शेयर दबाव बना रहे हैं। अमेरिका में सॉफ्टवेयर कंपनियों में तेजी से पूरा IT सेक्टर जोश में है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 3 फीसदी ऊपर है। इंडेक्स में शामिल सभी 10 शेयरों में खरीदारी आई है। आईटी दिग्गज TCS 4 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। LTM,इंफोसिस,टेक महिंद्रा,HCL टेक में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।
बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि कल BSE की सभी इंडेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन CAS के दौरान फिर भारी उतार-चढ़ाव दिखाई दिया। एक समय सेंसेक्स का इंडिकेटिव प्राइस 2000 प्वाइंट से ज्यादा गिरावट दिखा रहा था। इसी वजह से सेंसेंक्स की पुट्स में भारी उछाल दिखाई दिया। असली खेल तो BANKEX के ऑप्शंस में हुआ जहां 55 रुपए की पुट 1100 तक पहुंच गई। CAS में उतार-चढ़ाव के चलते ही ट्रेडर्स को सलाह दी थी कि 3:15 पर सभी ऑप्शन सौदे काट लें।
कल के एक्शन के बाद ट्रेडर्स में डर का माहौल है। कल का दिन भारत के डेरिवेटिव बाजार को बदल देगा। किसी में ऑप्शन राइटिंग करने की हिम्मत नहीं होगी। खास तौर से Bankex के ऑप्शंस कोई नहीं लिख पाएगा। BSE ऑप्शंस में Market Making तो अब आप खत्म मानिए। कल कई ऑप्शन ट्रेडर्स दिवालिया हो गए हैं। चलिए एक बार मान लेते हैं कि बाजार सिर्फ ऑप्शन ट्रेडर्स की नहीं है। लेकिन क्या जो 3:15-3:30 पर हो रहा है, वो कहीं होता है किसी बड़ी ग्लोबल मार्केट में आपने CAS में ऐसे मूव्स देखे हैं? अगर CAS को सफल बनाना है तो वॉल्यूम बढ़ने दीजिए और जब तक वॉल्यूम ना बढ़े, ऑप्शंस 3:15 PM पर एक्सपायर होने चाहिए।
निफ्टी के लिए 23,950-24,025 का एक आखिरी सपोर्ट बचा हुआ है। बाजार में दिक्कत ये है कि कोई ट्रिगर नहीं नहीं। अब तो कच्चा तेल भी वापस 90 डॉलर के करीब आया है और डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड्स भी वापस ऊपर आए हैं। बैंक निफ्टी बार-बार 58,000 पर फेल हो रहा है। बैंक निफ्टी रोज 200 DMA के आसपास बंद हो रहा है। बैंक निफ्टी कैसे चले जब HDFC बैंक चलने को तैयार नहीं है।
इस बाजार में अब इंडेक्स पर लॉजिकल ट्रेड नहीं बन रही। CAS के चलते निफ्टी और बैंक निफ्टी के चार्ट्स भरोसेमंद नहीं रहे हैं। आखिरी की 15 मिनट की कैंडल अब एक छलावा है। ऐसे में इंडेक्स में सिर्फ इंट्राडे रहें। आज IT शेयरों में रिकवरी आ सकती है। मेटल्स में थोड़ी और मुनाफावसूली संभव है। स्टॉक स्पेसिफिक मौके भी अब काफी कम हुए हैं। फार्मा शेयर सबसे बड़े अपट्रेंड में हैं। लगातार डिवीज लैब और लॉरस लैब रिकमेंड किए गए हैं। ये बाजार आपको थका देगा,गलत फैसले मत लीजिए। अगर पैसा नहीं बन रहा है तो मायूस मत होइए। ये एक फेज है,ट्रेंड नहीं है। बाजार में खराब फेज के बाद अच्छा फेज भी आता है।
निफ्टी के लिए आखिरी बचा हुआ सपोर्ट 23,950-24,025 पर है। अगर इसको तोड़ा तो 23,700-23,800 का रिस्क होगा। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 24,200-24,250 पर है। वहीं,बड़ा रजिस्टेंस 24,300-24,350 पर है। खरीदारी तभी करें जब निफ्टी 23,950-24,025 को बचाए,सख्त SL 23,900 पर रखें। 24,200-24,250 के रिजेक्शन पर बिकवाली करें,SL 24,300 पर रखें।
इसकी बेसिक रेंज 57,250-57,850 है। वहीं, बड़ी रेंज 57,000-58,000 है। बैंक निफ्टी में इस समय ट्रेडिंग बहुत मुश्किल है। एज पर काम करें और छोटे स्टॉप रखें। मुनाफावसूली भी फटाफट इंट्राडे में ही करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।