Market Technicals : बाजार में भारी उठा-पटक की उम्मीद, एक ही बार में बड़ा निवेश करने से बचें
Market Technicals : जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के हेड ऑफ रिसर्च, विनोद नायर का कहना है कि पिछले हफ्ते के आखिर में ग्लोबल स्तर पर हुई बिकवाली का असर आज भारतीय शेयर बाजारों पर दिखा। इस बिकवाली की वजह AI बबल को लेकर बनी चिंताएं और अमेरिकी मौद्रिक नीति का सख्त होना रहा
Market Technicals : निफ्टी 26,000 के स्तर को फिर से छूने के करीब पहुंचने के बाद मुनाफावसूली का शिकार हुआ। अब इसे 25,000–25,300 के दायरे में सपोर्ट मिलने की संभावना है
Market Technicals : भारतीय शेयर बाजार अपनी हालिया तेजी के सिलसिले को तोड़ते हुए गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1,484 अंक गिरकर 82,435 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 451 अंक गिरकर 25,349 पर बंद हुआ। बोनान्ज़ा में रिसर्च एनालिस्टइस अभिनव तिवारी का कहना है कि इस गिरावट की मुख्य वजह पिछले हफ्ते आई जोरदार तेजी के बाद आई मुनाफा वसूली रही। पिछले हफ्ते दोनों इंडेक्स नौ महीने के हाई पर बंद हुए थे। आज बैंकिंग शेयरों, रिलायंस और एलएंडटी (L&T) में भारी बिकवाली के कारण बाजार पर दबाव रहा।
अभिनव तिवारी ने आगे कहा कि टाटा स्टील ने 2,100 रुपये प्रति शेयर के भाव पर APL अपोलो में 26.4% हिस्सेदारी खरीदने की योजना की जानकारी दी है। इसके साथ ही, कंपनी 26% और हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक 'ओपन ऑफर' भी लाएगी। इस सौदे के तहत, टाटा स्टील अपना ट्यूब कारोबार और 'टाटा स्टील कलर्स' को 28,000 करोड़ रुपये में APL अपोलो को बेच देगी। सौदे की जटिलता से बाजार निराश हुआ,जिसके चलते टाटा स्टील के शेयरों में 9% से ज्यादा और APL अपोलो के शेयरों में 19% से ज्यादा की गिरावट आई।
टेक महिंद्रा ने अपने 1:1 बोनस इश्यू के लिए 30 नवंबर को 'रिकॉर्ड डेट' तय किया है। अर्केड डेवलपर्स को मुंबई के तारदेव में 2 एकड़ के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए एक LOI (लेटर ऑफ इंटेंट) मिला है, जिसका अनुमानित GDV 1,500 करोड़ रुपये है। इस अच्छी खबर के बावजूद कंपनी के शेयर में 1.15% की गिरावट आई। आगे बाजार की नजार दिसंबर में होने वाली US फेड की बैठक से पहले मिलने वाले संकेतों, विदेशी निवेशकों के रुझानऔर टाटा स्टील-APL अपोलो सौदे से जुड़ी अन्य जानकारियों पर रहेगी।
बाजार पर फंडामेंटल व्यू
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के हेड ऑफ रिसर्च, विनोद नायर का कहना है कि पिछले हफ्ते के आखिर में ग्लोबल स्तर पर हुई बिकवाली का असर आज भारतीय शेयर बाजारों पर दिखा। इस बिकवाली की वजह AI बबल को लेकर बनी चिंताएं और अमेरिकी मौद्रिक नीति का सख्त होना रहा। FII का रुख कमजोर रहने के साथ मुख्य रूप से बैंकिंग और कमोडिटी सेक्टर के बड़े शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। हाल ही में आई जोरदार तेजी के बाद,घरेलू बाजार में अब मुनाफावसूली का जोखिम भी बना हुआ है।
एशियाई बाजारों की मिली-जुली चाल और यूरोपीय बाजारों की अच्छी शुरुआत ने नुकसान को सीमित करने में मदद की। बाजार का आगे का रुख इस बात पर निर्भर करेगा कि क्या AI से जुड़ी बिकवाली सीमित बनी रहती है। हालांकि वैल्यूएशन में काफी करेक्शन आया है, लेकिन कर्ज के सहारे किए गए डेटा-सेंटर निवेशों के टिकाऊपन को लेकर बनी चिंताए ग्लोबल सेंटीमेंट खराब कर सकती हैं।
ग्लोबल इक्विटी में और कमजोरी आने पर इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है, हालांकि AI-आधारित निवेश में भारत की कम हिस्सेदारी और मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था को देखते हुए, यह असर काफी कम रहने की संभावना है। मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में सुधार और दूसरी तिमाही (Q2) में GDP की 7.7% की मजबूत ग्रोथ की उम्मीद, मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिए से पॉजिटिव संकेत हैं।
इक्विरस वेल्थ में मैनेजिंग डायरेक्टर, अंकुर पुंज का कहना है कि भारतीय इक्विटी बाजारों में मजबूत शुरुआत के बाद एक बड़ा रिवर्सल देखने को मिला। दिग्गज शेयरों में मुनाफावसूली के दबाव के कारण सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। मेटल,बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में कमजोरी निवेशकों के सतर्क रुख को दिखाती। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर फिर से पैदा हुई चिंताओं के कारण निवेशक सतर्क दिख रहे हैं।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के गिरकर 92.90 के स्तर पर आ जाने से दबाव और बढ़ गया है,जिससे आयातित महंगाई और विदेशी फंड के प्रवाह को लेकर चिंताएं पैदा हो गई हैं। जहां आईटी शेयरों और कुछ चुनिंदा डिफेंसिव सेक्टरों ने मजबूती दिखाई है,वहीं ब्रॉडर मार्केट में निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव बने रहने की आशंका है।
निवेशक अब काफी सोच-समझकर निवेश करेंगे। आने वाले समय में ग्लोबल संकेत,करेंसी में उतार-चढ़ाव और संस्थागत निवेशकों का रुख यह तय करेगा कि बाजार किस दिशा में जाएगा।
बाजार पर टेक्निकल व्यू
SBI सिक्योरिटीज के मुताबिक पिछले कुछ हफ्तों में निफ्टी में जोरदार तेजी आई है,जिसके कारण इंडेक्स और इसके शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज के बीच काफी अंतर आ गया है। इसके अलावा, RSI रेंज-शिफ्ट सिद्धांतों के तहत डेली RSI 'ओवरबॉट ज़ोन' के करीब पहुंच रहा है। इसलिए,अपने मेन अपट्रेंड को फिर से शुरू करने से पहले इंडेक्स नियर टर्म में 'कंसोलिडेशन'के दौर में जा सकता है।
अहम स्तरों की बात करें तो 25,540-25,500 का दायरा निफ्टी के लिए एक अहम सपोर्ट जोन बना हुआ है। जब तक इंडेक्स इस दायरे के ऊपर बना रहेगा तब तक शॉर्ट-टर्म में तेजी का रुझान (bullish bias) कायम रहने की संभावना है। ऊपर की ओर 26,100 का स्तर एक तात्कालिक रेजिस्टेंस का काम करेगा,जिसके बाद 26,373 के स्तर पर अगला रेजिस्टेंस होगा जो इसका अब तक का ऑल टाइम हाई है।
HDFC सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों में शानदार तेजी के बाद सोमवार को बाजार 26000 के स्तर के आसपास के ऊंचे स्तरों से भारी मुनाफावसूली की चपेट में आ गया और 450 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ।
डेली चार्ट पर,बाजार के बढ़त के साथ खुलने के बाद एक लंबी 'बेयर कैंडल'बनी,जिसने शुक्रवार की पिछली लंबी 'बुल कैंडल' को पूरी तरह से अपने अंदर समा लिया। तकनीकी रूप से बाजार की यह चाल'बेयरिश डार्क क्लाउड कवर'नाम के कैंडल पैटर्न को दर्शाती है,जो नीचे की ओर एक शॉर्ट-टर्म रिवर्सल पैटर्न बनने का संकेत है। हालांकि,इस पैटर्न की पुष्टि तभी हो सकती है जब अगले सत्र में भी कमजोरी बनी रहे। आज बाजार की हाई-लो रेंज लगभग 648 पॉइंट रही।
शानदार तेजी के बाद निफ्टी का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड कमजोर दिख रहा। आज देखने को मिला करेक्शन कुछ समय कायम रह सकता है। इसके बाद बाजार के निचले स्तरों से वापस संभलने (बाउंस बैक करने) की उम्मीद है। 25000 के स्तर के आसपास तत्काल सपोर्ट पर नजर रखनी होगी और अगर बाजार में कोई ठोस उछाल आता है तो उसे 26000 के स्तर के आसपास मजबूत रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
ऑटो, रियल्टी,फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी के मौके
रेलिगेयर ब्रोकिंग के SVP-रिसर्च अजीत मिश्रा का कहना है कि पिछले चार हफ्तों की तेजी के बाद आज सोमवार को बाजार में भारी मुनाफावसूली देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्सों में भी गिरावट आई,जो इस बात का संकेत है कि मुनाफावसूली केवल बड़े शेयरों तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसका दायरा काफी बड़ा है।
ग्लोबल बाजारों,विशेष रूप से अमेरिका और एशिया के टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी बिकवाली के कारण बाजार का सेंटिमेंट कमजोर रहा। इसके पीछे मुख्य कारण AI से जुड़े वैल्यूएशन को लेकर बनी चिंताएं,अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर नजरिया और ग्लोबल स्तर पर जोखिम से बचने का बढ़ता रुझान रहा। इस गिरावट के बावजूद, घरेलू बाजार को विदेशी निवेशकों के मजबूत निवेश से सहारा मिल रहा है। नवंबर में अब तक विदेशी निवेशकों ने 13 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश किया है। ब्रेंट क्रूड 92 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बना रहा, जबकि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत खुला, जिससे मैक्रोइकॉनॉमिक मोर्चे पर कुछ राहत मिली।
निफ्टी 26,000 के स्तर को फिर से छूने के करीब पहुंचने के बाद मुनाफावसूली का शिकार हुआ। अब इसे 25,000–25,300 के दायरे में सपोर्ट मिलने की संभावना है। ऊपर की ओर, 25,650–25,800 का दायरा तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। निवेशकों को सलाह है कि बाजार में अत्यधिक उतार-चढ़ाव (वोलैटिलिटी) को देखते हुए कोई भी बड़ा नया निवेश करने से बचें। इसके बजाय, बाजार में कंसोलिडेशन के दौरान चुनिंदा और अच्छे शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने पर फोकस करें। सेक्टर के नजरिए से देखें तो, बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में आई जोरदार तेजी के बाद अब कुछ सुस्ती आ सकती है। वहीं, ऑटो और रियल्टी जैसे ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील सेक्टरों में अभी भी खरीदारी के मौके मिलने की संभावना है। फार्मा और हेल्थकेयर में भी निवेश के मौके मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।