Market Outlook : गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 24 नवंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market Outlook :मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड ऑफ रिसर्च,वेल्थ मैनेजमेंट सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि लगातार चार हफ्तों की जोरदार तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजारों में कुछ ठहराव देखने को मिल सकता है। भारत और अमेरिका में छुट्टियों के कारण इस हफ्ते ट्रेडिंग के दिन कम हैं,जिससे बाजार में सुस्ती रहने की उम्मीद है
Market Outlook :एसबीआई सिक्योरिटीज में टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह का कहना है कि आगे चलकर 25,230-25,200 का जोन निफ्टी के लिए तात्कालिक सपोर्ट का काम कर सकता है
Market Outlook : 23 नवंबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 25,400 के नीचे चला गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,483.72 अंक या 1.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,435.99 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 434.20 अंक या 1.68 प्रतिशत गिरकर 25,366.40 पर आ गया। लगभग 1450 शेयरों में तेजी आई, 2687 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 199 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को और एसबीआई के शेयरों में देखी गई। जबकि टीसीएस, टेक महिंद्रा, श्रीराम फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाइटन कंपनी के शेयरों में तेजी रही।
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। मेटल, ऑयल एंड गैस, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, इंफ्रा और एनर्जी सेक्टर में 1 से 3 प्रतिशत की गिरावट आई। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
निफ्टी के लिए 25,300–25,500 पर अहम सपोर्ट -विक्रम कसाट
PL कैपिटल में चीफ बिजनेस ऑफिसर एडवाइजरी एंड डीलिंग, विक्रम कसाट का कहना है कि सोमवार को भारतीय इक्विटी बाजारों में एक बड़ा रिवर्सल देखने को मिला। दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा गिर गया जबकि निफ्टी 25,450 के स्तर से नीचे आ गया। यह गिरावट चार हफ्तों की तेजी के बाद आई मुनाफा वसूली को दर्शाती है। इसके साथ ही,वॉल स्ट्रीट में टेक्नोलॉजी शेयरों की बिकवाली और एशियाई बाजारों में कमजोरी का असर भी देखने को मिला। बैंकिंग शेयरों पर भारी दबाव रहा। बैंक निफ्टी 2% से ज्यादा गिर गया,जबकि मेटल शेयरों में लगभग 4% की गिरावट आई। इसमें टाटा स्टील और APL अपोलो के बीच हुए सौदे का भी असर दिखा।
इसके विपरीत, IT शेयरों में करीब 2% की तेजी आई। सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार वापसी हुई। MCX पर सोने की कीमतों में लगभग 3% और चांदी की कीमतों में करीब 4% का उछाल आया। डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होकर ₹92.89 के स्तर पर आ गया। आगे चलकर, बाजार की दिशा तय करने में ग्लोबल संकेत और FII के रुझान अहम भूमिका निभाएंगे। निफ्टी के लिए 25,300–25,500 पर अहम सपोर्ट है।
जोरदार तेजी के बाद बाजार में अब कुछ ठहराव की उम्मीद -सिद्धार्थ खेमका
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड ऑफ रिसर्च,वेल्थ मैनेजमेंट सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि लगातार चार हफ्तों की जोरदार तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजारों में कुछ ठहराव देखने को मिल सकता है। भारत और अमेरिका में छुट्टियों के कारण इस हफ्ते ट्रेडिंग के दिन कम हैं,जिससे बाजार में सुस्ती रहने की उम्मीद है। बाजार को नई दिशा देने वाले घरेलू और फैक्टरों की कमी के चलते गतिविधियां सीमित रह सकती हैं और हालिया तेजी के बाद निवेशक अब काफी सोच-समझकर निवेश करने का रुख अपना सकते हैं।
25,230-25,200 को जोन में निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट - सुदीप शाह
एसबीआई सिक्योरिटीज में टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह का कहना है कि आगे चलकर 25,230-25,200 का जोन निफ्टी के लिए तात्कालिक सपोर्ट (support) का काम कर सकता है। अगर इंडेक्स 25,200 के स्तर के नीचे जाता है तो इसमें गिरावट का दौर और तेजे हो सकता है और यह 25,050 के स्तर तक आ सकता है। ऊपर की तरफ, 25,470-25,500 का जोन एक बड़े रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। अगर इंडेक्स 25,500 के ऊपर टिक पाता है तो मौजूदा दबाव कुछ कम हो सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।