Policybazaar और Paisabazaar प्लेटफॉर्म की पेरेंट कंपनी PB Fintech के शेयरों में 23 नवंबर को करीब 7 प्रतिशत की तेजी रही। BSE पर शेयर 1090 रुपये पर बंद हुआ। खरीद बढ़ने से दिन में यह पिछले क्लोजिंग प्राइस से लगभग 9 प्रतिशत तक चढ़कर 1113.35 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 50,702 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर में खरीद बढ़ने की अलग से कोई खास वजह सामने नहीं आई है।
PB Fintech के शेयर में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी दिखी। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि उसके को-फाउंडर, एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन और होलटाइम डायरेक्टर आलोक बंसल ने अपने एग्जीक्यूटिव पद से हटने की इच्छा जताई है। एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन, होलटाइम डायरेक्टर के रूप में उनका आखिरी कामकाजी दिन 31 मार्च 2027 होगा। बंसल 1 अप्रैल 2027 से कंपनी के बोर्ड में एक नॉन-एग्जीक्यूटिव, नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में बने रहेंगे।
आलोक बंसल ने साल 2008 में याशीष दहिया के साथ मिलकर पॉलिसीबाजार को शुरू किया था। बंसल का कहना है कि यह बदलाव उनकी अपनी निजी इच्छा के कारण है क्योंकि वह अब रोजमर्रा की कार्यकारी जिम्मेदारियों से पीछे हटना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस बदलाव के पीछे कोई अन्य महत्वपूर्ण कारण नहीं है।
PB Fintech का शेयर 2 सप्ताह में 44 प्रतिशत कमजोर
PB फिनटेक साल 2021 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 5,709.71 करोड़ रुपये का था। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। यह BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 99.86 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर एक सप्ताह में लगभग 20 प्रतिशत गिरा है। 2 सप्ताह में यह 44 प्रतिशत की गिरावट देख चुका है।
जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में पीबी फिनटेक का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 5.40 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 13.45 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 29 लाख रुपये रही। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान स्टैंडअलोन रेवेन्यू 208.37 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 41.44 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 90 लाख रुपये दर्ज की गई।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।