Market This week: भारतीय बाजार में 17 अक्टूबर को समाप्त लगातार तीसरे सप्ताह में बढ़त का सिलसिला जारी रहा। एफआईआई के खरीदार बनने, डीआईआई के निरंतर समर्थन, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, फेड की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच 4 महीनों में सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त दर्ज किया। हालांकि, अमेरिकी सरकार के बंद होने की चिंताओं, अमेरिका-चीन व्यापार तनाव और बैंकिंग क्षेत्र में नए सिरे से आई घबराहट के बीच निवेशक सतर्क बने हुए हैं।
