Get App

Market this week : Sensex-Nifty में दिखी दो साल की सबसे अच्छी साप्ताहिक बढ़त, फाइनेंशियल शेयरों ने दिखाया दम

हाल के कारोबारी सत्रों में विदेशी संस्थागत निवेशक कैश मार्केट में वापसी करते दिखे। हालांकि उनकी वायदा बाजार की पोजीशन शॉर्ट-हैवी बनी हुई है। लॉन्ग-शॉर्ट रेशियो 28 फीसदी पर है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि वे शॉर्ट्स को कवर करना शुरू कर सकते हैं,जिससे आगे और तेजी आती नजर आ सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 18, 2025 पर 9:12 AM
Market this week : Sensex-Nifty में दिखी दो साल की सबसे अच्छी साप्ताहिक बढ़त, फाइनेंशियल शेयरों ने दिखाया दम
Market cues : निफ्टी में शानदार तेजी देखने को मिली है। निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर पिछले स्विंग हाई से ऊपर चला गया है। हाल में आई जोरदार तेजी ने निफ्टी को डेली चार्ट पर 100 ईएमए से ऊपर पहुंचा दिया है

भारतीय शेयर बाजारों ने 17 अप्रैल को खत्म हुए सप्ताह का अंत तेजी के साथ किया। बाजार में दो साल से अधिक की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई। बाजार को तमाम सेक्टरों में हुई मजबूत खरीदारी और बैंकिंग शेयरों में तेज उछाल से सपोर्ट मिला। इस छोटे कारोबारी हफ्ते में सेंसेक्स,निफ्टी और निफ्टी मिडकैप 100 में 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई। जबकि निफ्टी बैंक में 6 फीसदी की तेजी देखने को मिली। ये लगभग सालों में बैंक निफ्टी का सबसे बेहतर साप्ताहिक प्रदर्शन है।

बेंचमार्क इंडेक्सों ने कल अपनी तेजी का सिलसिला लगातार चौथे सत्र में भी जारी रखा। सेंसेक्स 1,509 अंक बढ़कर 78,553 पर बंद हुआ और निफ्टी 414 अंक बढ़कर 23,852 पर पहुंच गया। निफ्टी कल 23,800 के स्तर पर पहुंच गया। यह दोनों इंडेक्सों की तीन महीने से अधिक समय की सबसे हाई क्लोजिंग है। निफ्टी बैंक ने 7 महीने का उच्चतम स्तर हिट किया।

इस रैली में सबसे बड़ा योगदान फाइनेंशियल शेयरों का रहा। निफ्टी बैंक इंडेक्स में कल 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। इस तेजी में एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गज शेयरों ने अहम भूमिका निभाई। 19 अप्रैल को इन बैंकों के चौथी तिमाही के नतीजे आने वाले हैं। 17 अप्रैल को निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 हरे निशान पर बंद हुए। इनमें भी इटरनल,आईसीआईसीआई बैंक और सन फार्मा में सबसे ज्यादा तेजी रही।

कल की तेजी में ब्रॉडर मार्केट की भागीदारी मजबूत रही। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप 100 इंडेक्सों में 0.65 और 0.4 फीसदी की बढ़ हुई। आईटी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। रियल्टी, ऑटो, फार्मा, तेल और गैस और पीएसयू बैंक इंडेक्सो में 1 फीसदी से अधिक की बढ़त हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें