Market This week: वीकली आधार पर बाजार दूसरे हफ्ते बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा। सरकार द्वारा जीएसटी को युक्तिसंगत बनाने, अच्छे मानसून, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने बाजार को सपोर्ट देने का काम किया। 22 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 709.19 अंक यानी 0.87 फीसदी की बढ़त के साथ 81,306.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 238.8 अंक यानी 0.96 फीसदी की बढ़त के साथ 24,870.10 के स्तर पर बंद हुआ।
