बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स की शुरुआत कमजोर रही। शुक्रवार, 22 अगस्त को निवेशकों द्वारा ऊपरी स्तरों पर की जा रही मुनाफावसूली के कारण बाजार में 6 दिनों की बढ़त का सिलसिला थम गया। ऑटो, बैंक, मेटल और आईटी शेयरों में सबसे ज़्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रॉडर मार्केट में भी कमजोरी का रुख है। मिड और स्मॉलकैप में गिरावट देखने को मिल रही है।
