Market today : तीन दिन की गिरावट के बाद संभलने की कोशिश में बाजार, भारत-अमेरिका ट्रेड डील में देरी से बना दबाव

Market trend : बाजार "डर के चरम" स्तर के करीब पहुंचता दिख रहा है। निफ्टी 500 इंडेक्स के 65 प्रतिशत शेयर दिन के निचले स्तर से 1 फीसदी के भीतर और 30 प्रतिशत शेयर औसत से दो स्टैंडर्ड डेविएशन से ऊपर दिख रहे हैं, जिससे बिकवाली में कमी आने के संकेत मिल रहे हैं

अपडेटेड Jul 29, 2025 पर 2:58 PM
Story continues below Advertisement
निफ्टी में कल टाटा स्टील और पावर ग्रिड के नतीजे आएंगे। टाटा स्टील का मुनाफा दोगुना होने की उम्मीद है। इसके मार्जिन में भी सुधार संभव है

Stock market news : 3 दिन की गिरावट के बाद आज बाजार संभलने की कोशिश कर रहा है। निफ्टी नीचे से 175 अंक तो सेंसेक्स में 600 प्वाइंट की रिकवरी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी भी हरे निशान में है। मिडकैप शेयरों में रौनक है। रियल्टी शेयरों में 5 दिनों की गिरावट थम गई है। रियल्टी इंडेक्स करीब 1 फीसदी मजबूत हुआ है। LODHA करीब 4 फीसदी चढ़ा है। साथ ही रिलायंस की अगुवाई में तेल और गैस शेयर भी चले हैं। चुनिंदा मेटल में भी चमक है। लेकिन IT और डिफेंस शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही है।

आज केमिकल और एग्रो केमिकल थीम हिट रही है। MORGAN STANLEY की बुलिश रिपोर्ट के बाद टाटा केमिकल्स 7 परसेंट उछला है। इधर अच्छे मॉनसून से मजबूत डिमांड की उम्मीद से फर्टिलाइजर और एग्री शेयरों में भी तूफानी तेजी है। PARADEEP और ZUARI AGRO में 10 से 11 परसेंट की तेजी है।

ब्रोकरेज डाउनग्रेड से IEX का शेयर 3 परसेंट गिरा है। BERNSTEIN ने इसकी रेटिंग घटाकर अंडरपरफॉर्म कर दी है। मौजूदा भाव से करीब 30 परसेंट नीचे के दिए लक्ष्य है। कपलिंग पर रेगुलेटरी ऑर्डर से नुकसान की आशंका जताई है।


अच्छे नतीजों के बाद टोरेंट फार्मा ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया है। VARUN BEVERAGES में भी करीब 3 फीसदी की तेजी है। कंपनी के Q2 मुनाफे और मार्जिन में बढ़ोतरी दिखी है । लेकिन कमजोर Q1 नंबर्स से मझगांव डॉक 4 परसेंट से ज्यादा फिसला है।

निफ्टी में कल टाटा स्टील और पावर ग्रिड के नतीजे आएंगे। टाटा स्टील का मुनाफा दोगुना होने की उम्मीद है। इसके मार्जिन में भी सुधार संभव है। इधर कल वायदा में IGL, PNB और इंडिगो समेत 9 कंपनियों के नतीजों का इंतजार रहेगा।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ मार्केट एनालिस्ट आनंद जेम्स ने कहा कि बाजार "डर के चरम" स्तर के करीब पहुंचता दिख रहा है। उन्होंने कहा, "निफ्टी 500 इंडेक्स के 65 प्रतिशत शेयर दिन के निचले स्तर से 1 फीसदी के भीतर और 30 प्रतिशत शेयर औसत से दो स्टैंडर्ड डेविएशन से ऊपर दिख रहे हैं, जिससे बिकवाली में कमी आने के संकेत मिल रहे हैं।"

जेम्स ने आगे कहा, "हालांकि 24,922 अभी रेजिस्टेंस बना हुआ है। लेकिन 24,750-24,650 जोन पर बार-बार सपोर्ट मिला है। जब तक निफ्टी 24,450 या 24,000 से नीचे नहीं जाता तब तक इसमें फिर से वापसी की संभावना कायम है। ऊपर की ओर 24,788 एक प्रमुख इंडीकेटर के रूप में कार्य करेगा। जबकि 24,922-25,050 रेजिस्टेंस जोन के रूप में काम करेगा।"

Buzzing Stocks : फर्टिलाइजर और एग्री शयरों में तूफानी तेजी, 11% भागा जुआरी एग्रो का शेयर

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के वी के विजयकुमार ने कहा, "इस समय बाज़ार पर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता दबाव बना रही है। यह समझौता अभी तक नहीं हुआ है।" उन्होंने आगे कहा,"1 अगस्त की समय सीमा नज़दीक आ रही है और समय कम होता जा रहा है, ऐसे में समझौते की संभावना कम होती जा रही है। राष्ट्रपति ट्रंप की जापान और यूरोपीय संघ के साथ सफल वार्ता, जो काफी हद तक अमेरिका के पक्ष में रही है, भारत के प्रति अमेरिका के रुख को और सख्त कर सकती है। हमें इंतज़ार करना होगा और देखना होगा कि आने वाले दिनों में क्या होता है।"

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 29, 2025 2:57 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।