Trading Strategy : बाजार में सुस्ती बनी रही और 14 अगस्त को सेंसेक्स -निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। ट्रेडर्स ने छुट्टी से पहले सौदे हल्के किए थे।। निफ्टी 50 इंडेक्स एक और कारोबारी सत्र में 24,100 से ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा था। अब ये लेवल निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट बन गया है। अगर स्टर टूटता है तो 24,000 के लेवल की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जबकि ऊपर की तरफ इसके लिए 24,200-24,300 पर तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है। यह बाधा पार होने पर निफ्टी में 24,500 का लक्ष्य भी हासिल हो सकता।
