Get App

IRB Infra Share Price: थमी 7 दिनों की गिरावट, एक ऐलान पर शेयर बने रॉकेट

IRB Infra Share Price: लगातार सात दिनों की गिरावट के साथ मंगलवार को आईआरबी इंफ्रा के शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए थे। हालांकि फिर कंपनी की तरफ से ऐसा ऐलान हुआ कि इसकी गिरावट थम गई और आज यह 3% से अधिक उछल पड़ा। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 23, 2026 पर 12:08 PM
IRB Infra Share Price: थमी 7 दिनों की गिरावट, एक ऐलान पर शेयर बने रॉकेट
IRB Infra के बोर्ड ने इसे अपने नॉन-कोर एसेट्स को मोनेटाइज करने की मंजूरी दी है।

IRB Infra Share Price: हाईवे बनाने वाली आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के शेयरों ने आज जबरदस्त वापसी की। इससे पहले लगातार सात दिनों में यह करीब 10% टूटकर एक कारोबारी दिन पहले मंगलवार 22 सितंबर को एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया था। हालांकि फिर कंपनी के बोर्ड ने इसे अपने नॉन-कोर एसेट्स को मोनेटाइज करने की मंजूरी दी तो आज मार्केट खुलने पर शेयर रॉकेट बन गए और 3% से अधिक उछल पड़े। फिलहाल बीएसई पर यह 2.34% की बढ़त के साथ ₹18.40 पर है। इंट्रा-डे में यह 3.50% उछलकर ₹18.61 तक पहुंच गया था।

कैसी मंजूरी मिली है IRB Infra को?

आईआरबी इंफ्रा ने 22 सितंबर की शाम एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि इसके बोर्ड ने नॉन-कोर एसेट्स को मोनेटाइज करने की मंजूरी दी है। इसके पास पुणे के ताजे (Taje)और पिंपालोली (Pimpaloli) गांव में आर्यन इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिए करीब 1,100 एकड़ जमीन है, जिसमें से करीब 350 एकड़ जमीन को चरणबद्ध तरीके से डेवलप करने मोनेटाइज करने की मंजूरी मिली है। इसके अलावा बोर्ड ने मुंबई के चांदीवली गांव में आइडियल रोड बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड की करीब 3500 स्क्वेयर मीटर जमीन के एक हिस्से के रीडेवलपमेंट और रीहैबिलेटेशन को भी मंजूरी दी है। कंपनी के सीईओ (कॉरपोरेट) सतिंदर एस राणा के मुताबिक इससे कंपनी पर बिना अतिरिक्त लागत डाले कैश फ्लो बढ़ेगा।

इनके अलावा कंपनी ने एक अलग फाइलिंग में सोलापुर येदेशी टोलवे लिमिटेड और सीजी टोलवे लिमिटेड की 100% शेयर कैपिटल को IRB InvIT फंड को ट्रांसफर करने के प्रस्ताव पर अपडेट दिया। कंपनी का कहना है कि इसे लेकर 22 सितंबर को शेयर पर्चेज एग्रीमेंट और इससे जुड़े कुछ और एग्रीमेंट्स किए गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें