Market trend : दो दिनों की तेजी के बाद बाजार में फिर से बिकवाली लौटी है। निफ्टी 130 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 25200 के पास दिख रहा है। ICICI BANK, MARUTI, INFOSYS और M&M ने दबाव बनाया है। हालांकि बैंक निफ्टी में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी आई है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी नीचे कारोबार कर रहे हैं। वहीं, वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 4% से ज्यादा चढ़ा है।
बाजार में भले ही कमजोरी दिख रही है। लेकिन बुलियन की बुलेट रफ्तार जारी है। MCX पर चांदी पहली बार 4 लाख तो वहीं सोना एक लाख 80 हजार के ऊपर निकल गया है। साथ ही गोल्ड-सिल्वर से जुड़े शेयर और ETFs में भी जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। उधर MCX और मुथूट फाइनेंस लाइफ हाई पर पहुंच गए हैं।
FMCG, IT, डिफेंस और कंज्यूमर ड्यूलेबल्स में ज्यादा बिकवाली है। चारो इंडेक्स एक से डेढ़ परसेंट फिसले हैं। साथ ही IT और फार्मा में भी दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं मेटल शेयरों में जोरदार तेजी है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स करीब दो परसेंट उछाल के साथ नए शिखर पर पहुंच गया है।
नतीजों के बाद मारुति और BEL में आज मुनाफावसूली हावी है। दोनों शेयर निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। वहीं कमजोर रिजल्ट से सैजिलिटी और फीनिक्स मिल्स में भी गिरावट आई है। लेकिन Q3 नतीजों के बाद ग्लैंड फार्मा में 5 परसेंट का उछाल देखने को मिला है।
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस- 25389-25433/25463 पर और बड़ा रजिस्टेंस- 25509-25569/25584 पर है। इसके लिए पहला बेस 25219-25251 पर और बड़ा बेस 25089-25152 पर है। कल 25231 के ऊपर अच्छा मूव मिला, रजिस्टेंस-2/10DEMA हासिल हुआ। FIIs की कैश में खरीदारी करना बड़ी बात है। लेकिन कोई ट्रेंड नहीं है। इंडेक्स फ्यूचर में हल्की खरीदारी रही। नेट शॉर्ट 1.74 लाख रहा। 25300-400 पर अभी भी सबसे ज्यादा कॉल है। 25200 पर पुट जुड़ा है। 25000 पर सबसे ज्यादा पुट है।
नतीजों से जुड़े शेयरों अच्छा कर रहे हैं, BEL और एक्सिस बैंक इसका सबसे बेहतर उदाहरण हैं। ग्लोबल हैंडओवर थोड़ा साइडवेज है। जियोपोलिटिकल प्लेसमेंट निगेटिव है। क्रूड में तेजी है। लेवल बेस्ड ट्रेड करनी की राय होगी। अगर बेस-1 होल्ड करे तो गिरावट में एंट्री करने का मौका होगा,कंट्रोल्ड डिप्स में खरीदारी करने की राय है।
रजिस्टेंस-1 के सभी लेवल अहम हैं। अगर 25389-433 किया तो 25463 संभव है, इन दोनों के बाद 25509 भी टेस्ट करेगा। 25500 पर कॉल का जमावड़ा है, 25509 अहम, इसके ऊपर सिर्फ 20DEMA (25569/584) का रास्ता भी खुलेगा। रजिस्टेंस-1 से रिवर्सल का जोन निगेटिव होगा, 25251-219 की गिरावट संभव है, इसी हिसाब से ट्रेड करने की सलाह होगी। फिलहाल इस मोमेंटम में 25219/152 सबसे बड़ा बेस होगा और इसके टूटने पर दबाव बढ़ेगा।
वीरेन्द्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 59809-59976/60087 पर और बड़ा रजिस्टेंस 60275-60395 पर है। इसके लिए पहला बेस 59276-59405 पर और बड़ा बेस 58877-59078 पर है। इसने कल अच्छा किया, रजिस्टेंस-1 पार किया, फिर रजिस्टेंस-2 की ओर हल्का मूव मिला। सभी मूविंग एवरेजेज के ऊपर बंद हुआ। लेकिन 59000 पर अभी भी भारी पुट राइटिंग है। 59500 पर भी कुछ पुट जुड़ते दिखे, 60000 पर सबसे ज्यादा कॉल का जमावड़ा है।
शॉर्ट टर्म एवरेज और पुट जोट के मद्देनजर बेस-1 की ओर गिरावट में लॉन्ग करना बेहतर होगा। फिलहाल कंट्रोल्ड डिप्स में खरीदारी की राय होगी। बेस-1 की ओर गिरावट में खरीदें, रजिस्टेंस-1 पर चेक करें। 60000 कॉल OI को देखते हुए यहां बड़ा सप्लाई जोन है। यहां पर चेक करें, अगर रुके तो मुनाफा बांधे/लॉन्ग से निकलें सिर्फ 60087 के ऊपर की बाधाओं को पार करने के बाद नई तेजी आएगी, फिर इस स्थिति में रजिस्टेंस-1 भी संभव है।
डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।