Market trend : दो दिनों की तेजी के बाद बाजार में फिर से बिकवाली लौटी है। निफ्टी 130 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 25200 के पास दिख रहा है। ICICI BANK, MARUTI, INFOSYS और M&M ने दबाव बनाया है। हालांकि बैंक निफ्टी में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी आई है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी नीचे कारोबार कर रहे हैं। वहीं, वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 4% से ज्यादा चढ़ा है।
