Market trend : गैप-डाउन के बाद उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में रिकवरी की कोशिश हो रही है। निफ्टी निचले स्तरों से 100 प्वाइंट रिकवर होकर 25300 के पार दिख रहा है। ITC, HUL और नेस्ले ने बाजार को सहारा दिया है। वहीं नीचे से बैंक निफ्टी भी 300 प्वाइंट सुधरा है। स्मॉलकैप इंडेक्स हरे निशान में आ गया है। वोइंडिया VIX करीब तीन फीसदी चढ़ा है। आज मेटल शेयरों में तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स करीब चार परसेंट फिसला है। हिंडाल्को, टाटा स्टील, JSW स्टील निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। वहीं नाल्को 8% से ज्यादा फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना है। साथ ही IT सेक्टर भी करीब डेढ़ परसेंट नीचे है। लेकिन FMCG और फार्मा जैसे डिफेंसिव सेक्टर्स में खरीदारी देखने को मिल रही है।
बाजार में आज क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25481-25509 पर और बड़ा रजिस्टेंस 25568-25589/25617 पर है। इसके लिए पहला बेस 25271-25321 पर और बड़ा बेस 25157-25223 पर है। कल तेज रिवर्सल आया, मेगा बेस (25219-152) की ओर गिरावट में खरीदारी कारगर रही। निफ्टी, 10DEMA के पार बंद हुआ। 6 जनवरी के बाद 10DEMA के ऊपर बंद मिला है। FII ने कैश में थोड़ा बेचा, इंडेक्स शॉर्ट किया, नेट शॉर्ट 1.85 लाख पर रहे।
ऊपर की ओर दो क्लस्टर अहम हैं। 25500 कॉल OI और 25568 पर निफ्टी का 10-20DEMA प्लेस्ड है। 25000 पर अब मेगा पुट प्लेस्टमेंट है, दिन के हिसाब से 25300-25200 पर पुट हैं। डे ट्रेडर्स को बेस-1 की ओर गिरावट में खरीदारी करने पर बेहतर रिस्क रिवॉर्ड संभव है। 25200 और 25157(200DEMA) होल्ड कर रहा है लॉन्ग में बने रहने की सलाह है। कल के हाई को पार करने के बाद 25500(RES-1) संभव, अगर इंट्राडे में नहीं पार किया तो गिरावट संभव है। 25509 पार करने के बाद निफ्टी रजिस्टेंस-2 (10/20DEMA) को हिट करने की कोशिश करेगा। प्री-बजट का पॉजिटिव रुझान और सेंटीमेंट बिगड़ेगा तो निफ्टी 25223/157 के नीचे बंद होगा।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 60070-60241 पर और बड़ा रजिस्टेंस 60318-60468/60545 पर है। इसके लिए पहला बेस 59581-59711 पर और बड़ा बेस 59378-59421 पर है। इंडेक्स ने कल अच्छा किया, बेस-1 पर गिरावट में बढ़िया ट्रेड मिला और रजिस्टेंस-1 तक गया। PSUs और प्राइवेट बैंक दोनों योगदान कर रहे हैं। ICICI बैंक अब सभी एवरेजेज के ऊपर है। 60000 पर अभी भी ज्यादा कॉल राइटिंग है। साथ ही यहां थोड़ी शॉर्ट कवरिंग भी दिखी। 60000 पुट काफी अहम है, क्योंकि यहां पर तेज OI बढ़ने के साथ राइटिंग दिख रही है। दिन के लिए बेस-1 (59711-581) की ओर गिरावट में खरीदना बेहतर रहेगा, यहां बेहतर रिस्क-रिवॉर्ड है। ऊपर की ओर 60070 रजिस्टेंस और थ्रेसहोल्ड है। इसके ऊपर 60241/318/468 का रास्ता खुलेगा।
शॉर्ट कवरिंग और खरीदारी से वायदा में रिकवरी जारी है। मेटल में अभी मजबूत लॉन्ग जुड़ रहे हैं। न्यू-एज शेयरों में शॉर्ट कवरिंग हुई है। इन्फ्रा सेक्टर पर प्री-बजट फोकस साफ दिख रहा है। पावर, कैपिटल गुड्स और कोल शेयरों में लॉन्ग/शॉर्ट कवर हुए हैं। ऑटो में इंडिया-EU डील के बाद गिरावट बरकरार है, शॉर्ट जुड़े हैं। बैंकिंग सेक्टर में सुधार देखने को मिला है। प्राइवेट बैंक शेयरों में शॉर्ट कवर और लॉन्ग बने हैं। कुछ मिड-साइज PSU बैंक में शॉर्ट पोजिशन जुड़ी है।
डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।