बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने हर रोज निफ्टी को बेचकर मोटा मुनाफा हो रहा है । इस समय बाजार रोज “Sell on rally” के मौके दे रहा है। कल बाजार में पहली बार उम्मीद की थोड़ी किरण नजर आई। बहुत दिनों के बाद कल market breadth पॉजिटिव थी। कल मिडकैप और स्मॉलकैप ने आउटपरफॉर्म किया। अनुज सिंघल ने आगे कहा कि बड़ा सवाल यह है कि क्या अब बाजार में भाव टूटने का सिलसिला खत्म होगा?बाजार की ओपनिंग कहां होती है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। बल्कि बाजार की क्लोजिंग कहां होती है ये ज्यादा जरूरी है। जबतक 2-3 दिन निफ्टी दिन के शिखर पर बंद नहीं हो, ट्रेंड खराब है। अच्छे शेयर बेचने का ये समय नहीं है। खराब क्वालिटी के शेयर से यहां से भी दूर रहें।
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि पहली बार इतिहास में FIIs ने 1 लाख करोड़ की मंथली बिकवाली की है। अभी तो महीना पूरा भी नहीं हुआ है, लेकिन इतनी बिकवाली के बावजूद निफ्टी ऊपर से सिर्फ 7% गिरा है। पिछली बुल मार्केट में इतनी बिकवाली में निफ्टी 40% गिर जाता था। FIIs के एक एक रुपये की बिकवाली को DIIs पचा रहे हैं। बाजार में पिछले कुछ दिन रिटेल/HNIs ने पैनिक किया है। कल पहला संकेत मिला कि मिडकैप में खरीदारी शुरू हुई है। ये समय अपनी SIP बंद करने का नहीं है।
अनुज सिंघल ने कहा कि इन स्तरों पर थोड़ा निफ्टी ETF खरीदने की हिम्मत करें। यहां से अब हर 200 अंकों की गिरावट पर निफ्टी ETF खरीदें। सबसे खराब हालात में निफ्टी 1000 अंक और गिरेगा। सवाल पूछिए यहां से कितना गिर सकते हैं और कितना चल सकते हैं? ये कई दशकों तक चलने वाली बुल मार्केट है, लक्ष्य भी बड़े रखें।
नतीजों के मौसम में सिर्फ ऊपरी आंकड़े देखकर ट्रेड ना लें । बजाज 12% गिरा जबकि नतीजे खराब नहीं थे। कल कोफोर्ज, परसिस्टेंट 10-12% भागे है। वहीं सिटी यूनियन बैंक bearish पोजीशन से 12% दौड़ा। HUL के नतीजे कमजोर हैं लेकिन आज शेयर चल सकता है। HUL oversold है, अभी 200 DMA पर है। यूनाइटेड स्पिरिट्स के नतीजे भी कमजोर लेकिन भाव बॉटम का है।
अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी का टेक्सचर अब भी मजबूती से “Sell on rally” का है। वीकली एक्सपायरी आज, ऑप्शन रेंज पर नजर रखें। तेजी के लिए ऑप्शन जोन 24,550-24,600 पर है जबकि मंदी के लिए ऑप्शन जोन 24,350-24,400 पर है। वहीं बिकवाली का जोन 24,475-24,525, SL- 24,600 परहै। अगर 24,600 पार हुआ तो बड़ी शॉर्ट कवरिंग संभव है। अगर कल का 24,378 का निचला स्तर टूटा तो 24,250-24,300 संभव है। दोनों तरफ की ट्रेड लेने को तैयार रहें 50 अंकों के SL के साथ रखें। शॉर्ट कवरिंग रैली और शॉर्टिंग दोनों के लिए तैयार रहें।
अबतक निफ्टी के मुकाबले निफ्टी बैंक एक पायदान बेहतर रहा। निफ्टी बैंक लगातार 51,000 के 100 DEMA को टेस्ट कर रहा है। अगर इस बार 51,000 टूटा तो 50,200-50,400 के रास्ते खुलेंगे। ऊपर की तरफ 51,500-51,600 पर पहला रजिस्टेंस है जबकि 51,600 के ऊपर 52,000 अगला बड़ा रजिस्टेंस है। किसी भी रैली के फेल होने पर बेचें और स्टॉपलॉस 100 अंक पर रखें। सिर्फ किसी भी बड़ी green candle पर खरीदें और SL दिन का निचला स्तर पर रखें।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।