सीएनबीसी-आवाज, एडिटर मैनेजिंग, अनुज सिंघल
सीएनबीसी-आवाज, एडिटर मैनेजिंग, अनुज सिंघल
24500 पर निफ्टी पर मुनाफावसूली का कॉल लिया गया। 57300 पर बैंक निफ्टी पर मुनाफावसूली का कॉल लिया गया। 56500 पर बैंक निफ्टी पर शॉर्ट का नजरिया लिया गया। कल क्लोजिंग में आधे शॉर्ट्स कवर करने का नजरिया रहा। बाजार में मैक्रो समीकरण वापस बिगड़ रहे हैं। डॉलर-रुपया फिर 95 जाने की तैयारी कर रहा है। ब्रेंट क्रूड $110 के ऊपर मजबूती के साथ टिका हुआ है। हालांकि इन सबके बावजूद बाजार कमजोर नहीं हुआ है। मिडकैप, स्मॉलकैप में अब भी अच्छी खासी तेजी है। मगर मई का डरावना महीना हमारे सामने खड़ा है। ऐसे में मई सीरीज का पुट लेकर हेज रहने की भी सलाह रही है।
बाजार: डाटा प्वाइंट्स की भरमार
आज से मई सीरीज शुरू हो रही है। मई सीरीज काफी हल्की शुरू हो रही है। आज पश्चिम बंगाल चुनाव का आखिरी फेज है और आज शाम को ही एग्जिट पोल भी आएगा। आज शाम को US फेड का ब्याज दरों पर फैसला भी आना है और कल सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी और फिर लॉन्ग वीकेंड है। और उसके बाद सोमवार को राज्य चुनावों का नतीजे आएंगे। ये ऐसा बाजार है जो अगले 3 दिनों में 3 सदियों वाली फीलिंग देगा। और इस बीच में कुछ बहुत बड़े नतीजे भी आएंगे। आज अगर बंगाल पोल में वोटिंग परसेंटेज हाई हुआ तो बड़ी रैली हो सकती है। फेज-1 में पहले ही 92.5% वोटिंग हो चुकी है। आज आखिरी घंटे में बाजार एग्जिट पोल को प्राइस इन करेगा। अगर वोटिंग परसेंटेज हाई हुआ तो BJP की जीत की संभावना बढ़ेगी और अगर BJP बंगाल जीती तो एक बार वापस 24500 आ सकता है। हालांकि उसके बाद फोकस फिर कच्चे तेल और नतीजों पर होगा।
कैसी है मई सीरीज की शुरुआत?
अप्रैल में बाजार ने मार्च की आधे से ज्यादा गिरावट की भरपाई की। मार्च में 12% की गिरावट के बाद अप्रैल में निफ्टी 7.5% चढ़ा।
मई बदनाम है मगर डाटा मिलाजुला है
ज्यादातर मई सीरीज पॉजिटिव रहती है, लेकिन दिक्कत ये है कि जब गिरता है, तो बड़ा गिरता है। इसीलिए कहा जाता है Sell in May and go away । इस बार भी मई सीरीज बाजार के लिए make or break वाली होगी। 23,800 और 24,600 ये दो goal points होंगे। अगर 23,800 जोरदार तरीके से टूटा तो बड़ी गिरावट हो सकती है और बड़ी तेजी के लिए 24,600 के ऊपर निकलना जरूरी है।
बाजार: क्या हो रणनीति?
इंडेक्स में कल दोनों तरफ के ट्रेड देखने को मिली। बैंक निफ्टी में भी पिछले दो दिनों में अच्छी 'शॉर्ट ट्रेड' मिली, लेकिन इंडेक्स पर अभी कोई बहुत साफ नजरिया नहीं है। मार्च में सीना ठोक कर 'शॉर्ट' और अप्रैल में 'लॉन्ग' नजरिया लिया था और दोनों ही बार बाजार ने बड़ी चाल दिखाई। इस समय कोई बड़ा नजरिया लेना खतरनाक है। इसीलिए बुनियादी सलाह ये है कि चुनिंदा शेयरों में रहना है और मार्केट रिस्क से बचने के लिए मई एंड के पुट से पोजीशन को हेज करना है। बाजार में अभी भी जबरदस्त थीम चल रही है।
इस समय की सबसे बड़ी थीम है 'गर्मी और अल नीनो है। भारत इतिहास की सबसे भीषण गर्मी इस साल झेलने वाला है और यही कारण है कि 2 हफ्ते से हम व्हाइट गुड्स और EMS पर पॉजिटिव हैं। इसके पहले हमने एनर्जी और कैपिटल मार्केट्स थीम का पूरा फायदा उठाया था।
IT सेक्टर से फिलहाल कोसों दूर रहें, बस 1-2 कंपनियां ही Exception हैं। बाजार के लिए सबसे बड़ा फैक्टर बैंक निफ्टी रहेगा। बैंक निफ्टी अपनी तेजी का 33% हिस्सा गंवा चुका है। 54,000 बैंक निफ्टी की तेजी के लिए Make or Break स्तर होगा।
निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी इस समय 10 और 20 DEMA के बीच में है। 20 DEMA है 23,972 और 10 DEMA है 24,030 । बड़ा रजिस्टेंस 24,200-24,250 पर जबकि बड़ा सपोर्ट 23,800-23,850 पर है। 23,800-24,200 आज की बेसिक रेंज होगी। आज भी आपको दोनों तरफ के मौके मिलेंगे। आखिरी घंटे में बाजार में बड़ा मूव आ सकता है। आज की आखिरी घंटे की ट्रेड EXIT पोल से जुड़ी होगी।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी में हमने 57,300 पर मुनाफावसूली का नजरिया लिया और 56,500 से शॉर्ट का नजरिया था। कल क्लोजिंग पर शॉर्ट की आधी पोजिशन पर मुनाफा लेने की बात हुई थी। बाकी की आधी शॉर्ट पोजिशन में 55,700 का SL लगा दें। आज क्लोजिंग से पहले शॉर्ट्स निपटा लें। पहला रजिस्टेंस 55,700-55,800 (10 और 20 DEMA) पर रहा जबकि बड़ा रजिस्टेंस 56,000-56,200 (50 DEMA) पर है। वहीं पहला सपोर्ट 55,000-55,200 और बड़ा सपोर्ट 54,500-54,800 पर है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।